UPSC Civil Services Mains 2017General Studies Paper IV (Ethics)

19 questions · 250 marks · हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में · Ethics & Integrity

Every question from the UPSC Civil Services Mains 2017 General Studies Paper IV (Ethics), transcribed from the commission's own paper in both Hindi and English and reproduced here with its printed marks and word limits. Conducted by the Union Public Service Commission. Free to read. Attempt any question by hand and send the copy in to have it marked against this paper's own scale.

Time Allowed : Three Hours

Maximum Marks : 250

Question Paper Specific Instructions

  • कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें :
  • इसमें चौदह प्रश्न हैं जो दो खण्डों में विभाजित हैं तथा हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों में छपे हैं ।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
  • प्रत्येक प्रश्न/भाग के अंक उसके सामने दिए गए हैं ।
  • प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए । उल्लिखित माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे ।
  • प्रश्नों में इंगित शब्द सीमा को ध्यान में रखिए ।
  • प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़ा हुआ पृष्ठ या उसके अंश को स्पष्ट रूप से काटा जाना चाहिए ।
  • Please read each of the following instructions carefully before attempting questions :
  • There are FOURTEEN questions divided in TWO SECTIONS and printed both, in HINDI and in ENGLISH.
  • All questions are compulsory.
  • The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
  • Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one.
  • Keep the word limit indicated in the questions in mind.
  • Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.

STH-G-GSF

Section A

  1. 1.

    सार्वजनिक क्षेत्र में हित-संघर्ष तब उत्पन्न होता है, जब निम्नलिखित की एक-दूसरे के ऊपर प्राथमिकता रखते हैं : (a) पदीय कर्तव्य (b) सार्वजनिक हित (c) व्यक्तिगत हित । प्रशासन में इस संघर्ष को कैसे सुलझाया जा सकता है ? उदाहरण सहित वर्णन कीजिए ।

    Conflict of interest in the public sector arises when (a) official duties, (b) public interest, and (c) personal interest are taking priority one above the other. How can this conflict in administration be resolved ? Describe with an example.

    (Answer in 150 words)

    10
  2. 2.

    सिविल सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए : (a) पारदर्शिता (b) जवाबदेही (c) निष्पक्षता तथा न्याय (d) दृढ़ विश्वास का साहस (e) सेवा भाव

    Examine the relevance of the following in the context of civil service : (a) Transparency (b) Accountability (c) Fairness and justice (d) Courage of conviction (e) Spirit of service

    (Answer in 150 words)

    10
  3. 3.

    नैतिक आचरण वाले तरुण लोग सक्रिय राजनीति में शामिल होने के लिए उत्सुक नहीं होते हैं । उनको सक्रिय राजनीति में अभिप्रेरित करने के लिए उपाय सुझाइए ।

    Young people with ethical conduct are not willing to come forward to join active politics. Suggest steps to motivate them to come forward.

    (Answer in 150 words)

    10
  4. 4(a).

    समझौते से पूर्ण रूप से इनकार करना सत्यनिष्ठा की एक परख है । इस संदर्भ में वास्तविक जीवन से उदाहरण देते हुए व्याख्या कीजिए ।

    One of the tests of integrity is complete refusal to be compromised. Explain with reference to a real life example.

    (Answer in 150 words)

    10
  5. 4(b).

    कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कम्पनियों को अधिक लाभदायक तथा चिरस्थायी बनाता है । विश्लेषण कीजिए ।

    Corporate social responsibility makes companies more profitable and sustainable. Analyse.

    (Answer in 150 words)

    10
  6. 5(a).

    "बड़ी महत्त्वाकांक्षा महान चरित्र का भावावेश (जुनून) है । जो इससे संपन्न हैं वे या तो बहुत अच्छे अथवा बहुत बुरे कार्य कर सकते हैं । ये सब कुछ उन सिद्धांतों पर आधारित है जिनसे वे निर्देशित होते हैं ।" — नेपोलियन बोनापार्ट । उदाहरण देते हुए उन शासकों का उल्लेख कीजिए जिन्होंने (i) समाज व देश का अहित किया है, (ii) समाज व देश के विकास के लिए कार्य किया है ।

    "Great ambition is the passion of a great character. Those endowed with it may perform very good or very bad acts. All depends on the principles which direct them." — Napoleon Bonaparte. Stating examples mention the rulers (i) who have harmed society and country, (ii) who worked for the development of society and country.

    (Answer in 150 words)

    10
  7. 5(b).

    "मेरा दृढ़ विश्वास है कि यदि किसी राष्ट्र को भ्रष्टाचार मुक्त और सुंदर मनों वाला बनाना है, तो उसमें समाज के तीन प्रमुख लोग अंतर ला सकते हैं । वे हैं पिता, माता एवं शिक्षक ।" — ए.पी.जे. अब्दुल कलाम । विश्लेषण कीजिए ।

    "If a country is to be corruption free and become a nation of beautiful minds, I strongly feel there are three key societal members who can make a difference. They are the father, the mother and the teacher." — A.P.J. Abdul Kalam. Analyse.

    (Answer in 150 words)

    10
  8. 6(a).

    प्रशासनिक पद्धतियों में भावनात्मक बुद्धि का आप किस तरह प्रयोग करेंगे ?

    How will you apply emotional intelligence in administrative practices ?

    (Answer in 150 words)

    10
  9. 6(b).

    शक्ति, शांति एवं सुरक्षा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के आधार माने जाते हैं । स्पष्ट कीजिए ।

    Strength, peace and security are considered to be the pillars of international relations. Elucidate.

    (Answer in 150 words)

    10
  10. 7(a).

    वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों का संकट, सद्-जीवन की संकीर्ण धारणा से जुड़ा हुआ है । विवेचना कीजिए ।

    The crisis of ethical values in modern times is traced to a narrow perception of the good life. Discuss.

    (Answer in 150 words)

    10
  11. 7(b).

    वर्धित राष्ट्रीय संपत्ति के लाभों का न्यायोचित वितरण नहीं हो सका है । इसने "बहुमत के नुकसान पर केवल छोटी अल्पसंख्या के लिए ही आधुनिकता और वैभव के एन्क्लेव" बनाए हैं । इसका औचित्य सिद्ध कीजिए ।

    Increased national wealth did not result in equitable distribution of its benefits. It has created only some "enclaves of modernity and prosperity for a small minority at the cost of the majority." Justify.

    (Answer in 150 words)

    10
  12. 8(a).

    अनुशासन में सामान्यत: आदेश पालन और अधीनता निहित है । फिर भी यह संगठन के लिए प्रति-उत्पादक हो सकता है । चर्चा कीजिए ।

    Discipline generally implies following the order and subordination. However, it may be counter-productive for the organisation. Discuss.

    (Answer in 150 words)

    10
  13. 8(b).

    सामान्यत: साझा किए गए तथा व्यापक रूप से मोर्चाबंद नैतिक मूल्यों और दायित्वों के बिना न तो क़ानून, न तो लोकतंत्रीय सरकार, न ही बाज़ार अर्थव्यवस्था ठीक से कार्य कर पाएँगे । इस कथन से आप क्या समझते हैं ? समकालीन समय के उदाहरण द्वारा समझाइए ।

    Without commonly shared and widely entrenched moral values and obligations, neither the law, nor democratic government, nor even the market economy will function properly. What do you understand by this statement ? Explain with illustration in the contemporary times.

    (Answer in 150 words)

    10

Section B

  1. 9.

    आप एक ईमानदार और ज़िम्मेदार सिविल सेवक हैं । आप प्राय: निम्नलिखित को प्रेक्षित करते हैं : (a) एक सामान्य धारणा है कि नैतिक आचरण का पालन करने से स्वयं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और परिवार के लिए भी समस्याएँ पैदा हो सकती हैं, जबकि अनुचित आचरण जीविका लक्ष्यों तक पहुँचने में सहायक हो सकता है । (b) जब अनुचित साधनों को अपनाने वाले लोगों की संख्या बड़ी होती है, तो नैतिक साधन अपनाने वाले अल्पसंख्यक लोगों से कोई फ़र्क नहीं पड़ता । (c) नैतिक तरीक़ों का पालन करना बृहत् विकासात्मक लक्ष्यों के लिए हानिकारक है । (d) चाहे कोई बड़े अनैतिक आचरण में सम्मिलित न हो, लेकिन छोटे-मोटे उपहारों का आदान-प्रदान प्रणाली को अधिक कुशल बनाता है । उपर्युक्त कथनों की, उनके गुणों और दोषों सहित जाँच कीजिए ।

    You are an honest and responsible civil servant. You often observe the following : (a) There is a general perception that adhering to ethical conduct one may face difficulties to oneself and cause problems for the family, whereas unfair practices may help to reach the career goals. (b) When the number of people adopting unfair means is large, a small minority having a penchant towards ethical means makes no difference. (c) Sticking to ethical means is detrimental to the larger developmental goals. (d) While one may not involve oneself in large unethical practices, but giving and accepting small gifts makes the system more efficient. Examine the above statements with their merits and demerits.

    (Answer in 250 words)

    20
  2. 10.

    आप आई.ए.एस. अधिकारी बनने के इच्छुक हैं और आप विभिन्न चरणों को पार करने के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए चुन लिए गए हैं । साक्षात्कार के दिन जब आप साक्षात्कार स्थल की ओर जा रहे थे तब आपने एक दुर्घटना देखी जहाँ एक माँ और बच्चा जो कि आपके रिश्तेदार थे, दुर्घटना के कारण बुरी तरह से घायल हुए थे । उन्हें तुरंत सहायता की आवश्यकता थी । आपने ऐसी परिस्थिति में क्या किया होता ? अपनी कार्यवाही का औचित्य समझाइए ।

    You are aspiring to become an IAS officer and you have cleared various stages and now you have been selected for the personal interview. On the day of the interview, on the way to the venue you saw an accident where a mother and child who happen to be your relatives were badly injured. They needed immediate help. What would you have done in such a situation ? Justify your action.

    (Answer in 250 words)

    20
  3. 11.

    आप किसी संगठन के मानव संसाधन विभाग के अध्यक्ष हैं । एक दिन कर्मचारियों में से एक का ड्यूटी करते हुए देहान्त हो गया । उसका परिवार मुआवज़े की माँग कर रहा था किन्तु कम्पनी ने इस कारण से मुआवज़ा देने से इनकार कर दिया है क्योंकि कम्पनी को जाँच द्वारा ज्ञात हुआ कि कर्मचारी दुर्घटना के समय नशे में था । कम्पनी के कर्मचारी मृतक कर्मचारी के परिवार को मुआवज़ा देने की माँग करते हुए हड़ताल पर चले गए । प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने आपसे इस संबंध में सलाह देने को कहा । प्रबंधन मंडल को आप क्या सलाह देंगे ? अपनी दी गई सलाहों में से प्रत्येक के गुणों और दोषों की चर्चा कीजिए ।

    You are the head of the Human Resources department of an organisation. One day one of the workers died on duty. His family was demanding compensation. However, the company denied compensation because it was revealed in investigation that he was drunk at the time of the accident. The workers of the company went on to strike demanding compensation for the family of the deceased. The Chairman of the management board has asked for your recommendation. What recommendation would you provide to the management ? Discuss the merits and demerits of each of the recommendations.

    (Answer in 250 words)

    20
  4. 12.

    आप एक स्पेयर पार्ट कम्पनी ए के मैनेजर हैं और आपको एक बड़ी उत्पादक कम्पनी बी के मैनेजर से सौदे के लिए बातचीत करनी है । सौदा अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक है तथा आपकी कम्पनी के लिए यह सौदा प्राप्त करना बहुत महत्त्वपूर्ण है । डिनर पर सौदा किया जा रहा है । डिनर के पश्चात् उत्पादक कम्पनी बी के मैनेजर ने आपको आपके होटल अपनी गाड़ी से छोड़ने का प्रस्ताव किया । होटल जाते समय कम्पनी बी के मैनेजर से एक मोटरसाइकिल को टक्कर लग गई जिससे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया । आप जानते हैं कि मैनेजर तीव्र गति से गाड़ी चला रहा था और वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा था । विधि-प्रवर्तन अधिकारी इस घटना की जाँच करने के लिए आते हैं और आप इस घटना के एकमात्र प्रत्यक्षसाक्षी हैं । सड़क दुर्घटनाओं के कड़े क़ानूनों को जानते हुए आप इस बात से अवगत हैं कि आपके इस घटना के सच्चे बयान से कम्पनी बी के मैनेजर पर अभियोग चलाया जा सकता है जिसके परिणामस्वरूप सौदा होना ख़तरे में पड़ सकता है और यह सौदा आपकी कम्पनी के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है । आप किस प्रकार की दुविधाओं का सामना करेंगे ? इस परिस्थिति के बारे में आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी ?

    You are the manager of a spare parts company A and you have to negotiate a deal with the manager of a large manufacturing company B. The deal is highly competitive and sealing the deal is critical for your company. The deal is being worked out over a dinner. After dinner the manager of manufacturing company B offered to drop you to the hotel in his car. On the way to the hotel he happens to hit a motorcycle injuring the motorcyclist badly. You know the manager was driving fast and thus lost control. The law enforcement officer comes to investigate the issue and you are the sole eyewitness to it. Knowing the strict laws pertaining to road accidents you are aware that your honest account of the incident would lead to the prosecution of the manager and as a consequence the deal is likely to be jeopardized, which is of immense importance to your company. What are the dilemmas you face ? What will be your response to the situation ?

    (Answer in 250 words)

    20
  5. 13.

    एक मकान जिसे तीन मंज़िल बनाने की अनुमति मिली थी, उसे अवैध रूप से निर्माणकर्ता द्वारा छ: मंज़िला बनाया जा रहा था और वह ढह गया । इसके कारण कई निर्दोष मज़दूर जिनमें महिलाएँ व बच्चे भी शामिल थे, मारे गए । ये सब मज़दूर भिन्न-भिन्न स्थानों से आए हुए थे । सरकार द्वारा तुरंत मृतक परिवारों को नकद-मुआवज़ा घोषित किया गया और निर्माणकर्ता को गिरफ़्तार कर लिया गया । देश में होने वाली इस प्रकार की घटनाओं के कारण बताइए । इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए अपने सुझाव दीजिए ।

    A building permitted for three floors, while being extended illegally to 6 floors by a builder, collapses. As a consequence, a number of innocent labourers including women and children died. These labourers are migrants of different places. The government immediately announced cash relief to the aggrieved families and arrested the builder. Give reasons for such incidents taking place across the country. Suggest measures to prevent their occurrence.

    (Answer in 250 words)

    20
  6. 14.

    आप एक सरकारी विभाग में सार्वजनिक जनसूचना अधिकारी (पी.आई.ओ.) हैं । आप जानते हैं कि 2005 का आर.टी.आई. अधिनियम प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही की परिकल्पना करता है । अधिनियम आमतौर पर कदाचित मनमाना प्रशासनिक व्यवहार एवं कार्यों पर रोक लगाने में कार्यरत है । किन्तु एक पी.आई.ओ. के स्वरूप में आपने देखा है कि कुछ ऐसे नागरिक हैं जो अपने लिए याचिका फाइल करने के बजाय दूसरे हितधारकों के लिए याचिका फाइल करते हैं और इसके द्वारा अपने स्वार्थ को आगे करते हैं । साथ-साथ ऐसे आर.टी.आई. भरने वाले कुछ लोग भी हैं जो नियमित रूप से आर.टी.आई. याचिकाएँ भरते रहते हैं और निर्णयकर्ताओं से पैसा निकलवाने का प्रयास करते हैं । इस प्रकार की आर.टी.आई. गतिविधियों ने प्रशासन के कार्यकलापों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और सम्भवत: विशुद्ध याचिकाओं को जोख़िम में डाल दिया है जिनका लक्ष्य न्याय प्राप्त करना है । वास्तविक और अवास्तविक याचिकाओं को अलग करने के लिए आप क्या उपाय सुझाएँगे ? अपने सुझावों के गुणों और दोषों का वर्णन कीजिए ।

    You are a Public Information Officer (PIO) in a government department. You are aware that the RTI Act, 2005 envisages transparency and accountability in administration. The act has functioned as a check on the supposedly arbitrarily administrative behaviour and actions. However, as a PIO you have observed that there are citizens who filed RTI applications not for themselves but on behalf of such stakeholders who purportedly want to have access to information to further their own interests. At the same time there are those RTI activists who routinely file RTI applications and attempt to extort money from the decision makers. This type of RTI activism has affected the functioning of the administration adversely and also possibly jeopardizes the genuineness of the applications which are essentially aimed at getting justice. What measures would you suggest to separate genuine and non-genuine applications ? Give merits and demerits of your suggestions.

    (Answer in 250 words)

    20

Get your answers marked

Attempt these the way you would in the hall, then send the copy in. You can send one question or the whole paper — all 19 questions. One answer costs one evaluation credit, so a full paper costs 19.

1. Write and photograph

Answer by hand under exam conditions, then photograph each page — or upload a PDF.

2. We read your handwriting

A vision model transcribes every page in English or Hindi and shows you the text before marking, so a bad photo never becomes a bad score.

3. You get a marked copy

Marks against this paper's own scale, criterion by criterion, with what to fix and a model answer alongside.

Your first evaluation is free. Nothing is charged until the copy is submitted.

Source: UPSC CSE Mains 2017 — GS4 question paper (transcribed from scan)