UPSC Civil Services Mains 2015 — General Studies Paper IV (Ethics)
18 questions · 250 marks · हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में · Ethics & Integrity
Every question from the UPSC Civil Services Mains 2015 General Studies Paper IV (Ethics), transcribed from the commission's own paper in both Hindi and English and reproduced here with its printed marks and word limits. Conducted by the Union Public Service Commission. Free to read. Attempt any question by hand and send the copy in to have it marked against this paper's own scale.
Time Allowed : Three Hours
Maximum Marks : 250
Question Paper Specific Instructions
- प्रश्नों के उत्तर देने से पहले निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- इसमें चौदह प्रश्न हैं जो दो खण्डों में विभाजित हैं तथा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न/भाग के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
- प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर आवंटित रिक्त स्थान पर किया जाना चाहिए। अधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य माध्यम में लिखे गए उत्तरों को कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
- प्रश्नों में शब्द सीमा, जहां निर्दिष्ट है, का अनुपालन किया जाना चाहिए।
- प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़ा हुआ पृष्ठ या उसके अंश को स्पष्ट रूप से काटा जाना चाहिए।
- Please read each of the following instructions carefully before attempting questions
- There are FOURTEEN questions divided in two Sections and printed both in HINDI and in ENGLISH.
- All questions are compulsory.
- The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
- Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in medium other than the authorized one.
- Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.
- Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.
C-AVZ-O-FTDZ
Section A
- 1(a).
‘पर्यावरणीय नैतिकता’ से क्या अभिप्राय है? इसका अध्ययन करना क्यों महत्वपूर्ण है? पर्यावरणीय नैतिकता के दृष्टिकोण से किसी एक पर्यावरणीय मुद्दे की चर्चा कीजिए।
10What is meant by ‘environmental ethics’? Why is it important to study? Discuss any one environmental issue from the viewpoint of environmental ethics.
(Answer in 150 words)
- 1(b).
निम्नलिखित के बीच विभेद कीजिए : (i) कानून और नैतिकता (ii) नैतिक प्रबंधन और नैतिकता का प्रबंधन (iii) भेदभाव और अधिमान्य व्यवहार (iv) व्यक्तिगत नैतिकता और व्यावसायिक नैतिकता
10Differentiate between the following : (i) Law and Ethics (ii) Ethical management and Management of ethics (iii) Discrimination and Preferential treatment (iv) Personal ethics and Professional ethics
(Answer in 200 words)
- 2(a).
नैतिक विचारकों/दार्शनिकों के दो उद्धरण दिए गए हैं। इनमें से प्रत्येक का वर्तमान संदर्भ में आपके लिए क्या अर्थ है, स्पष्ट कीजिए : “कमजोर कभी क्षमा नहीं कर सकते; क्षमा करना बलवान का गुण है।”
10Given are two quotations of moral thinkers/philosophers. For each of these, bring out what it means to you in the present context : “The weak can never forgive; forgiveness is the attribute of the strong.”
(Answer in 150 words)
- 2(b).
“हम उस बच्चे को आसानी से क्षमा कर सकते हैं जो अंधेरे से डरता है; जीवन की वास्तविक त्रासदी तब होती है जब मनुष्य प्रकाश से डरते हैं।”
10“We can easily forgive a child who is afraid of the dark; the real tragedy of life is when men are afraid of the light.”
(Answer in 150 words)
- 3(a).
“केवल कानून का अनुपालन पर्याप्त नहीं है, लोक सेवक को अपने कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए नैतिक मुद्दों के प्रति एक सुविकसित संवेदनशीलता भी होनी चाहिए।” क्या आप सहमत हैं? दो उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए, जहां (i) कोई कार्य नैतिक रूप से सही है, पर कानूनी रूप से नहीं और (ii) कोई कार्य कानूनी रूप से सही है, पर नैतिक रूप से नहीं।
10“A mere compliance with law is not enough, the public servant also has to have a well-developed sensibility to ethical issues for effective discharge of duties.” Do you agree? Explain with the help of two examples, where (i) an act is ethically right, but not legally and (ii) an act is legally right, but not ethically.
(Answer in 150 words)
- 3(b).
विश्वसनीयता और धैर्य के गुण लोक सेवा में किस प्रकार प्रकट होते हैं? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
10How do the virtues of trustworthiness and fortitude get manifested in public service? Explain with examples.
(Answer in 150 words)
- 4(a).
“सामाजिक मूल्य, आर्थिक मूल्यों से अधिक महत्वपूर्ण हैं।” किसी राष्ट्र की समावेशी संवृद्धि के संदर्भ में उदाहरणों सहित उपर्युक्त कथन की चर्चा कीजिए।
10“Social values are more important than economic values.” Discuss the above statement with examples in the context of inclusive growth of a nation.
(Answer in 150 words)
- 4(b).
कुछ हाल के विकास, जैसे सूचना का अधिकार अधिनियम का लागू होना, मीडिया और न्यायिक सक्रियता आदि सरकार के कामकाज में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। तथापि, यह भी देखा जा रहा है कि कभी-कभी इन तंत्रों का दुरुपयोग होता है। एक अन्य नकारात्मक प्रभाव यह है कि अधिकारी अब त्वरित निर्णय लेने से डरते हैं। इस स्थिति का विस्तार से विश्लेषण कीजिए और सुझाव दीजिए कि इस द्वंद्व का समाधान कैसे किया जा सकता है। इन नकारात्मक प्रभावों को किस प्रकार न्यूनतम किया जा सकता है, सुझाव दीजिए।
10Some recent developments such as introduction of RTI Act, media and judicial activism, etc., are proving helpful in bringing about greater transparency and accountability in the functioning of the government. However, it is also being observed that at times the mechanisms are misused. Another negative effect is that the officers are now afraid to take prompt decisions. Analyze this situation in detail and suggest how this dichotomy can be resolved. Suggest how these negative impacts can be minimized.
(Answer in 150 words)
- 5.
लोक सेवकों द्वारा अपने कार्य के प्रति प्रदर्शित दो भिन्न प्रकार की अभिवृत्तियों को नौकरशाही अभिवृत्ति और लोकतांत्रिक अभिवृत्ति के रूप में पहचाना गया है। (क) इन दोनों शब्दों में अंतर कीजिए तथा इनके गुण और दोष लिखिए। (ख) क्या हमारे देश के तीव्र विकास के लिए बेहतर प्रशासन निर्मित करने हेतु इन दोनों में संतुलन स्थापित करना संभव है?
10Two different kinds of attitudes exhibited by public servants towards their work have been identified as the bureaucratic attitude and the democratic attitude. (a) Distinguish between these two terms and write their merits and demerits. (b) Is it possible to balance the two to create a better administration for the faster development of our country?
(Answer in 150 words)
- 6.
आज हम पाते हैं कि आचार संहिताएं निर्धारित करने, सतर्कता प्रकोष्ठों/आयोगों की स्थापना, सूचना का अधिकार, सक्रिय मीडिया तथा कानूनी तंत्र को मजबूत बनाने जैसे विभिन्न उपायों के बावजूद भ्रष्ट आचरण नियंत्रण में नहीं आ रहा है। (क) औचित्य सहित इन उपायों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिए। (ख) इस अभिशाप से निपटने के लिए अधिक प्रभावी रणनीतियां सुझाइए।
10Today we find that in spite of various measures like prescribing codes of conduct, setting up vigilence cells/commissions, RTI, active media and strengthening of legal mechanisms, corrupt practices are not coming under control. (a) Evaluate the effectiveness of these measures with justifications. (b) Suggest more effective strategies to tackle this menace.
(Answer in 150 words)
- 7.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिकांश राष्ट्रों के बीच द्विपक्षीय संबंध अन्य राष्ट्रों के हितों की परवाह किए बिना अपने राष्ट्रीय हित को बढ़ावा देने की नीति द्वारा संचालित होते हैं। इससे राष्ट्रों के बीच संघर्ष और तनाव उत्पन्न होते हैं। नैतिक विचार ऐसे तनावों को सुलझाने में किस प्रकार सहायता कर सकते हैं? विशिष्ट उदाहरणों सहित चर्चा कीजिए।
10At the international level, the bilateral relations between most nations are governed on the policy of promoting one’s own national interest without any regard for the interest of other nations. This leads to conflicts and tensions between the nations. How can ethical consideration help resolve such tensions? Discuss with specific examples.
(Answer in 150 words)
- 8.
लोक सेवकों के समक्ष ‘हितों के टकराव’ के मुद्दे आने की संभावना रहती है। ‘हितों के टकराव’ शब्द से आप क्या समझते हैं और यह लोक सेवकों द्वारा निर्णय लेने की प्रक्रिया में किस प्रकार प्रकट होता है? यदि आपके समक्ष हितों के टकराव की स्थिति हो तो आप उसका समाधान कैसे करेंगे? उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए।
10Public servants are likely to confront with the issues of ‘Conflict of Interest’. What do you understand by the term ‘Conflict of Interest’ and how does it manifest in the decision making by public servants? If faced with the conflict of interest situation, how would you resolve it? Explain with the help of examples.
(Answer in 150 words)
Section B
- 9.
एक निजी कंपनी अपनी कार्यकुशलता, पारदर्शिता और कर्मचारी कल्याण के लिए जानी जाती है। यद्यपि कंपनी एक निजी व्यक्ति के स्वामित्व में है, फिर भी उसका चरित्र सहकारी है जहां कर्मचारी स्वामित्व की भावना रखते हैं। कंपनी में लगभग 700 कर्मचारी कार्यरत हैं और उन्होंने स्वेच्छा से कोई संघ न बनाने का निर्णय लिया है। एक दिन अचानक सुबह एक राजनीतिक दल से संबंधित लगभग 40 व्यक्ति कारखाने में घुस आए और कारखाने में नौकरियों की मांग करने लगे। उन्होंने प्रबंधन और कर्मचारियों को धमकाया तथा अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। कर्मचारी हतोत्साहित हो गए। यह स्पष्ट था कि जो लोग जबरन कारखाने में घुसे थे वे कंपनी के वेतनभोगी कर्मचारी भी बनना चाहते थे और साथ ही पार्टी के स्वयंसेवक/सदस्य बने रहना चाहते थे। कंपनी सत्यनिष्ठा के उच्च मानदंड बनाए रखती है और नागरिक प्रशासन, जिसमें कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी शामिल हैं, को कोई अनुचित लाभ नहीं देती। ऐसी घटनाएं सार्वजनिक क्षेत्र में भी होती हैं। (क) मान लीजिए कि आप कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। जिस दिन हिंसक भीड़ कंपनी परिसर के भीतर बैठी हुई थी, उस दिन की विस्फोटक स्थिति को शांत करने के लिए आप क्या करते? (ख) मामले में उठाए गए मुद्दे का दीर्घकालिक समाधान क्या हो सकता है? (ग) आपके द्वारा सुझाया गया प्रत्येक समाधान/कार्य आपके, मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में, कर्मचारियों और कर्मचारियों के प्रदर्शन पर सकारात्मक तथा नकारात्मक प्रभाव डालेगा। आपके सुझाए गए प्रत्येक कार्य के परिणामों का विश्लेषण कीजिए।
20A private company is known for its efficiency, transparency and employee welfare. The company though owned by a private individual has a cooperative character where employees feel a sense of ownership. The company employs nearly 700 personnel and they have voluntarily decided not to form a union. One day suddenly in the morning, about 40 men belonging to a political party gate-crashed into the factory demanding jobs in the factory. They threatened the management and employees, and also used foul language. The employees feel demoralized. It was clear that those people who gate-crashed wanted to be on the payroll of the company as well as continue as the volunteers/members of the party. The company maintains high standards in integrity and does not extend favours to civil administration that also includes law enforcement agency. Such incidents occur in public sector also. (a) Assume you are the CEO of the company. What would you do to diffuse the volatile situation on the date of gate-crashing with the violent mob sitting inside the company premises? (b) What could be the long-term solution to the issue discussed in the case? (c) Every solution/action that you suggest will have a positive and a negative impact on you (as CEO), the employees and the performance of the employees. Analyze the consequences of each of your suggested actions.
(Answer in 250 words)
- 10.
आप एक पंचायत के सरपंच हैं। आपके क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित एक प्राथमिक विद्यालय है। विद्यालय में आने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाता है। प्रधानाध्यापक ने अब भोजन बनाने के लिए विद्यालय में एक नया रसोइया नियुक्त किया है। किंतु जब यह ज्ञात हुआ कि रसोइया दलित समुदाय से है, तो उच्च जातियों से संबंधित लगभग आधे बच्चों को उनके माता-पिता द्वारा भोजन करने की अनुमति नहीं दी गई। परिणामस्वरूप विद्यालय में उपस्थिति तेजी से घट गई। इससे मध्याह्न भोजन योजना, उसके बाद शिक्षण कर्मचारियों की व्यवस्था बंद होने और अंततः विद्यालय बंद होने की संभावना उत्पन्न हो सकती है। (क) संघर्ष को दूर करने और उचित वातावरण बनाने के लिए कुछ व्यवहार्य रणनीतियों की चर्चा कीजिए। (ख) ऐसे परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने में विभिन्न सामाजिक वर्गों और एजेंसियों की क्या जिम्मेदारियां होनी चाहिए?
20You are the Sarpanch of a Panchayat. There is a primary school run by the government in your area. Midday meals are provided to the children attending the school. The Headmaster has now appointed a new cook in the school to prepare the meals. However, when it is found that the cook is from Dalit community, almost half of the children belonging to higher castes are not allowed to take meals by their parents. Consequently the attendance in the school falls sharply. This could result in the possibility of discontinuation of midday meal scheme, thereafter of teaching staff and subsequent closing down the school. (a) Discuss some feasible strategies to overcome the conflict and to create right ambience. (b) What should be the responsibilities of different social segments and agencies to create positive social ambience for accepting such changes?
(Answer in 250 words)
- 11.
एक प्रमुख औषधि कंपनी की अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला में कार्यरत वैज्ञानिकों में से एक को पता चलता है कि कंपनी की सर्वाधिक बिकने वाली पशु-औषधियों में से एक, बी, में ऐसी यकृत बीमारी को ठीक करने की क्षमता है जो वर्तमान में असाध्य है और जनजातीय क्षेत्रों में व्यापक है। किंतु मनुष्यों के लिए उपयुक्त इस औषधि का एक प्रकार विकसित करने के लिए बहुत अधिक अनुसंधान एवं विकास की आवश्यकता थी, जिस पर लगभग 50 करोड़ रुपये का भारी व्यय आता। यह संभावना कम थी कि कंपनी लागत वसूल कर पाएगी क्योंकि यह बीमारी केवल गरीबीग्रस्त क्षेत्रों में व्यापक थी और अन्यत्र इसका बाजार बहुत छोटा था। यदि आप मुख्य कार्यकारी अधिकारी होते, तो— (क) आप जो विभिन्न कार्य कर सकते थे उनकी पहचान कीजिए; (ख) अपने प्रत्येक कार्य के पक्ष और विपक्ष का मूल्यांकन कीजिए।
20One of the scientists working in the R & D laboratory of a major pharmaceutical company discovers that one of the company’s best selling veterinary drugs, B has the potential to cure a currently incurable liver disease that is prevalent in tribal areas. However, developing a variant of the drug suitable for human beings entailed a lot of research and development having a huge expenditure to the extent of ₹ 50 crores. It was unlikely that the company would recover the costs as the disease was rampant only in poverty-stricken area having very little market otherwise. If you were the CEO, then— (a) identify the various actions that you could take; (b) evaluate the pros and cons of each of your actions.
(Answer in 250 words)
- 12.
एक आपदा-प्रवण राज्य है जहां भूस्खलन, वनाग्नि, बादल फटना, आकस्मिक बाढ़ और भूकंप आदि अक्सर होते रहते हैं। इनमें से कुछ मौसमी हैं और प्रायः अप्रत्याशित होते हैं। आपदा की तीव्रता का हमेशा अनुमान नहीं लगाया जा सकता। एक मौसम के दौरान बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिससे बड़ी संख्या में जनहानि हुई। सड़कों, पुलों और विद्युत उत्पादन इकाइयों जैसे आधारभूत ढांचे को भारी क्षति पहुंची। इसके कारण एक लाख से अधिक तीर्थयात्री, पर्यटक और स्थानीय लोग विभिन्न मार्गों और स्थानों पर फंस गए। आपके उत्तरदायित्व वाले क्षेत्र में फंसे लोगों में वरिष्ठ नागरिक, अस्पतालों के रोगी, महिलाएं और बच्चे, पर्वतारोही, पर्यटक, सत्तारूढ़ दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष अपने परिवार सहित, पड़ोसी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा जेल के कैदी शामिल थे। राज्य के एक सिविल सेवा अधिकारी के रूप में आप इन लोगों को बचाने का क्रम क्या निर्धारित करेंगे और क्यों? औचित्य दीजिए।
20There is a disaster-prone State having frequent landslides, forest fires, cloudbursts, flash floods and earthquakes, etc. Some of these are seasonal and often unpredictable. The magnitude of the disaster is always unanticipated. During one of the seasons, a cloudburst caused devastating floods and landslides leading to high casualties. There was major damage to infrastructure like roads, bridges and power generating units. This led to more than 100000 pilgrims, tourists and other locals trapped across different routes and locations. The people trapped in your area of responsibility included senior citizens, patients in hospitals, women and children, hikers, tourists, ruling party’s regional president along with his family, additional chief secretary of the neighbouring State and prisoners in jail. As a civil services officer of the State, what would be the order in which you would rescue these people and why? Give justifications.
(Answer in 200 words)
- 13.
आप किसी विशेष विभाग में जिला प्रशासन का नेतृत्व कर रहे हैं। आपका वरिष्ठ अधिकारी राज्य मुख्यालय से आपको फोन करता है और बताता है कि रामपुर गांव में एक भूखंड पर विद्यालय के लिए भवन बनाया जाना है। एक दौरा निर्धारित है जिसमें वह मुख्य अभियंता और वरिष्ठ वास्तुकार के साथ स्थल का निरीक्षण करेगा। वह आपसे उससे संबंधित सभी कागजात की जांच करने और दौरे की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहता है। आप उस फाइल की जांच करते हैं जो आपके विभाग में आने से पहले की अवधि से संबंधित है। भूमि स्थानीय पंचायत से नाममात्र की कीमत पर प्राप्त की गई थी और कागजात से पता चलता है कि स्थल की उपयुक्तता प्रमाणित करने वाले तीन अधिकारियों में से दो के स्वीकृति प्रमाणपत्र उपलब्ध हैं। फाइल में वास्तुकार का कोई प्रमाणन उपलब्ध नहीं है। आप यह सुनिश्चित करने के लिए रामपुर जाने का निर्णय लेते हैं कि फाइल में बताए अनुसार सब कुछ ठीक है। रामपुर पहुंचने पर आपको पता चलता है कि संबंधित भूखंड ठाकुरगढ़ किले का हिस्सा है और उसकी दीवारें, प्राचीर आदि उसके आर-पार हैं। किला मुख्य गांव से काफी दूर है, इसलिए वहां विद्यालय होना बच्चों के लिए गंभीर असुविधा होगी। किंतु गांव के निकट का क्षेत्र एक बड़े आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित होने की संभावना रखता है। किले में स्थित वर्तमान भूखंड के विकास शुल्क बहुत अधिक होंगे और धरोहर स्थल का प्रश्न संबोधित नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त, भूमि अधिग्रहण के समय सरपंच आपके पूर्ववर्ती का रिश्तेदार था। संपूर्ण लेन-देन किसी निहित स्वार्थ के साथ किया हुआ प्रतीत होता है। (क) संबंधित पक्षों के संभावित निहित स्वार्थों की सूची बनाइए। (ख) आपके लिए उपलब्ध कार्रवाई के कुछ विकल्प नीचे दिए गए हैं। प्रत्येक विकल्प के गुण और दोषों की चर्चा कीजिए : (i) आप वरिष्ठ अधिकारी के दौरे की प्रतीक्षा कर सकते हैं और उन्हें निर्णय लेने दे सकते हैं। (ii) आप लिखित रूप में अथवा फोन पर उनकी सलाह ले सकते हैं। (iii) आप अपने पूर्ववर्ती/सहकर्मियों आदि से परामर्श कर सकते हैं और फिर निर्णय ले सकते हैं कि क्या करना है। (iv) आप पता लगा सकते हैं कि क्या किसी वैकल्पिक भूखंड को विनिमय में प्राप्त किया जा सकता है और फिर एक व्यापक लिखित रिपोर्ट भेज सकते हैं। क्या आप उचित औचित्य के साथ कोई अन्य विकल्प सुझा सकते हैं?
25You are heading a district administration in a particular department. Your senior officer calls you from the State Headquarters and tells you that a plot in Rampur village is to have a building constructed on it for a school. A visit is scheduled during which he will visit the site along with the chief engineer and the senior architect. He wants you to check out all the papers relating to it and to ensure that the visit is properly arranged. You examine the file which relates to the period before you joined the department. The land was acquired from the local Panchayat at a nominal cost and the papers show that clearance certificates are available from the two of the three authorities who have to certify the site’s suitability. There is no certification by the architect available on file. You decide to visit Rampur to ensure that all is in order as stated on file. When you visit Rampur, you find that the plot under reference is part of Thakurgarh Fort and that the walls, ramparts, etc., are running across it. The fort is well away from the main village, therefore a school here will be a serious inconvenience for the children. However, the area near the village has potential to expand into a larger residential area. The development charges on the existing plot, at the fort, will be very high and the question of heritage site has not been addressed. Moreover, the Sarpanch, at the time of acquisition of the land, was a relative of your predecessor. The whole transaction appears to have been done with some vested interest. (a) List the likely vested interests of the concerned parties. (b) Some of the options for action available to you are listed below. Discuss the merits and demerits of each of the options : (i) You can await the visit of the superior officer and let him take a decision. (ii) You can seek his advice in writing or on phone. (iii) You can consult your predecessor/colleagues, etc., and then decide what to do. (iv) You can find out if any alternate plot can be got in exchange and then send a comprehensive written report. Can you suggest any other option with proper justification?
(Answer in 250 words)
- 14.
आपको हाल ही में एक जिले के जिला विकास अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। कुछ समय बाद आपको पता चलता है कि आपके जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों को विद्यालय भेजने के मुद्दे पर काफी तनाव है। गांव के बुजुर्गों का मानना है कि लड़कियों के शिक्षित होने और घर के सुरक्षित वातावरण से बाहर निकलने के कारण अनेक समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। उनका मत है कि लड़कियों को न्यूनतम शिक्षा देकर शीघ्र विवाह कर देना चाहिए। शिक्षा के बाद लड़कियां रोजगार के लिए भी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जो परंपरागत रूप से केवल लड़कों का क्षेत्र रहा है, जिससे पुरुष जनसंख्या में बेरोजगारी बढ़ रही है। युवा पीढ़ी का मत है कि वर्तमान युग में लड़कियों को शिक्षा, रोजगार और आजीविका के अन्य साधनों के समान अवसर मिलने चाहिए। पूरा क्षेत्र बुजुर्गों और युवाओं के बीच विभाजित है तथा दोनों पीढ़ियों में लिंग के आधार पर भी विभाजन है। आपको ज्ञात होता है कि पंचायत, अन्य स्थानीय निकायों और यहां तक कि व्यस्त चौराहों पर भी इस मुद्दे पर कटु बहस हो रही है। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि एक अप्रिय घटना हुई है। विद्यालय जाते समय कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई। इस घटना के कारण कई समूहों के बीच संघर्ष हुआ और कानून एवं व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई। तीखी चर्चा के बाद बुजुर्गों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि लड़कियों को विद्यालय नहीं जाने दिया जाएगा और जो परिवार उनके आदेश का पालन नहीं करेंगे उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। (क) लड़कियों की शिक्षा बाधित किए बिना उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आप क्या कदम उठाएंगे? (ख) पीढ़ियों के बीच संबंधों में सामंजस्य सुनिश्चित करने के लिए आप गांव के बुजुर्गों की पितृसत्तात्मक अभिवृत्ति का प्रबंधन और रूपांतरण कैसे करेंगे?
25You are recently posted as district development officer of a district. Shortly thereafter you found that there is considerable tension in the rural areas of your district on the issue of sending girls to schools. The elders of the village feel that many problems have come up because girls are being educated and they are stepping out of the safe environment of the household. They are of the view that the girls should be quickly married off with minimum education. The girls are also competing for jobs after education, which have traditionally remained in boys’ exclusive domain, adding to unemployment amongst male population. The younger generation feels that in the present era, girls should have equal opportunities for education and employment, and other means of livelihood. The entire locality is divided between the elders and the younger lot and further sub-divided between sexes in both generations. You come to know that in Panchayat or in other local bodies or even in busy crossroads, the issue is being acrimoniously debated. One day you are informed that an unpleasant incident has taken place. Some girls were molested, when they were en route to schools. The incident led to clashes between several groups and a law and order problem has arisen. The elders after heated discussion have taken a joint decision not to allow girls to go to school and to socially boycott all such families, which do not follow their dictate. (a) What steps would you take to ensure girls’ safety without disrupting their education? (b) How would you manage and mould patriarchic attitude of the village elders to ensure harmony in the inter-generational relations?
(Answer in 250 words)
Get your answers marked
Attempt these the way you would in the hall, then send the copy in. You can send one question or the whole paper — all 18 questions. One answer costs one evaluation credit, so a full paper costs 18.
1. Write and photograph
Answer by hand under exam conditions, then photograph each page — or upload a PDF.
2. We read your handwriting
A vision model transcribes every page in English or Hindi and shows you the text before marking, so a bad photo never becomes a bad score.
3. You get a marked copy
Marks against this paper's own scale, criterion by criterion, with what to fix and a model answer alongside.
Your first evaluation is free. Nothing is charged until the copy is submitted.
Source: UPSC CSE Mains 2015 — GS4 question paper (transcribed from scan)