UPSC Civil Services Mains 2015 — General Studies Paper III
20 questions · 250 marks · हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में · Economy, Environment & Security
Every question from the UPSC Civil Services Mains 2015 General Studies Paper III, transcribed from the commission's own paper in both Hindi and English and reproduced here with its printed marks and word limits. Conducted by the Union Public Service Commission. Free to read. Attempt any question by hand and send the copy in to have it marked against this paper's own scale.
Time Allowed : Three Hours
Maximum Marks : 250
Question Paper Specific Instructions
- कृपया प्रश्नों का उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें :
- इसमें बीस प्रश्न हैं जो हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
- प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर आवंटित रिक्त स्थान पर किया जाना चाहिए। अधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य माध्यम में लिखे गए उत्तरों को कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
- प्रश्नों में शब्द सीमा, जहां निर्दिष्ट है, का अनुपालन किया जाना चाहिए।
- प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़ा हुआ पृष्ठ या उसके अंश को स्पष्ट रूप से काटा जाना चाहिए।
- Please read each of the following instructions carefully before attempting questions:
- There are TWENTY questions printed both in HINDI and in ENGLISH.
- All the questions are compulsory.
- The number of marks carried by each question is indicated against it.
- Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one.
- Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.
- Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.
C-AVZ-O-TTDZ
- 1.
हाल के समय में भारत में आर्थिक संवृद्धि की प्रकृति का वर्णन अक्सर नौकरीहीन संवृद्धि के तौर पर किया जाता है। क्या आप इस विचार से सहमत हैं ? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क प्रस्तुत कीजिए।
12.5The nature of economic growth in India in recent times is often described as jobless growth. Do you agree with this view ? Give arguments in favour of your answer.
(Answer in 200 words)
- 2.
ग्रामीण क्षेत्रों में कृषिेतर रोजगार और आय का प्रबंध करने में पशुपालन की बड़ी संभावना है। भारत में इस क्षेत्र की प्रगति करने के उपयुक्त उपाय सुझाते हुए चर्चा कीजिए।
12.5Livestock rearing has a big potential for providing non-farm employment and income in rural areas. Discuss suggesting suitable measures to promote this sector in India.
(Answer in 200 words)
- 3.
भारत में कृषि भूमि धारण के पतनोन्मुखी औसत आकार को देखते हुए, जिसके कारण अधिकांश किसानों के लिए कृषि अनुपयोगी हो गई है, क्या संविदा कृषि और भूमि पट्टे को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ? इसके पक्ष-विपक्ष का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
12.5In view of the declining average size of land holdings in India which has made agriculture non-viable for a majority of farmers, should contract farming and land leasing be promoted in agriculture ? Critically evaluate the pros and cons.
(Answer in 200 words)
- 4.
‘डिजिटल भारत’ कार्यक्रम खेत उत्पादकता और आय को बढ़ाने में किसानों की किस प्रकार सहायता कर सकता है ? सरकार ने इस सम्बन्ध में क्या कदम उठाए हैं ?
12.5How can the ‘Digital India’ programme help farmers to improve farm productivity and income ? What steps has the Government taken in this regard ?
(Answer in 200 words)
- 5.
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी.बी.टी.) के द्वारा कीमत सब्सिडी का प्रतिस्थापन भारत में सब्सिडियों के परिदृश्य को किस प्रकार परिवर्तित कर सकता है ? चर्चा कीजिए।
12.5In what way could replacement of price subsidy with Direct Benefit Transfer (DBT) change the scenario of subsidies in India ? Discuss.
(Answer in 200 words)
- 6.
भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का विकास करने की राह में विपणन और पूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में क्या बाधाएं हैं ? क्या इन बाधाओं पर काबू पाने में ई-कॉमर्स सहायक हो सकता है ?
12.5What are the impediments in marketing and supply chain management in developing the food processing industry in India ? Can e-commerce help in overcoming these bottlenecks ?
(Answer in 200 words)
- 7.
सोने के लिए भारतीयों के उन्माद ने हाल के वर्षों में सोने के आयात में रिकॉर्ड (उछाल) उत्पन्न कर दिया है और भुगतान-संतुलन और रुपए के बाह्य मूल्य पर दबाव डाला है। इसको देखते हुए, स्वर्ण मुद्रीकरण योजना के गुणों का परीक्षण कीजिए।
12.5Craze for gold in Indians has led to a surge in import of gold in recent years and put pressure on balance of payments and external value of rupee. In view of this, examine the merits of the Gold Monetization Scheme.
(Answer in 200 words)
- 8.
“‘भारत में बनाइए’ कार्यक्रम की सफलता, ‘कौशल भारत’ कार्यक्रम और आमूल श्रम सुधारों की सफलता पर निर्भर करती है।” तर्कसंगत दलीलों के साथ चर्चा कीजिए।
12.5“Success of ‘Make in India’ programme depends on the success of ‘Skill India’ programme and radical labour reforms.” Discuss with logical arguments.
(Answer in 200 words)
- 9.
सौर ऊर्जा की उपकरण लागतों और टैरिफ में हाल के नाटकीय पतन के क्या कारक बताए जा सकते हैं ? इस प्रवृत्ति के तापीय विद्युत उत्पादकों और सम्बद्धित उद्योगों के लिए क्या निहितार्थ हैं ?
12.5To what factors can the recent dramatic fall in equipment costs and tariff of solar energy be attributed ? What implications does the trend have for the thermal power producers and the related industry ?
(Answer in 200 words)
- 10.
इसकी स्पष्ट स्वीकृति है कि विशेष आर्थिक जोन (एस.ई.जेड.) औद्योगिक विकास, विनिर्माण और निर्यात के एक साधन हैं। इस संभावना को मान्यता देते हुए, एस.ई.जेड. के संपूर्ण कारक में वृद्धि करने की आवश्यकता है। कराधान, नियंत्रक कानूनों और प्रशासन के संदर्भ में एस.ई.जेड. की सफलता को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
12.5There is a clear acknowledgement that Special Economic Zones (SEZs) are a tool of industrial development, manufacturing and exports. Recognizing this potential, the whole instrumentality of SEZs requires augmentation. Discuss the issues plaguing the success of SEZs with respect to taxation, governing laws and administration.
(Answer in 200 words)
- 11.
जी.पी.एस. युग में, ‘मानक स्थिति-निर्धारण प्रणालियों’ और ‘परिशुद्ध स्थिति-निर्धारण प्रणालियों’ से आप क्या समझते हैं ? अपने सात उपग्रहों के जोर पर चलने वाले महत्त्वाकांक्षी आई.आर.एन.एस.एस. कार्यक्रम से भारत किन लाभों को देखता है, इस पर चर्चा कीजिए।
12.5What do you understand by ‘Standard Positioning Systems’ and ‘Precision Positioning Systems’ in the GPS era ? Discuss the advantages India perceives from its ambitious IRNSS programme employing just seven satellites.
(Answer in 200 words)
- 12.
निषेधात्मक श्रम के कौन-से क्षेत्र हैं, जिनका रोबोटों के द्वारा धारणीय रूप से प्रबंधन किया जा सकता है ? ऐसी पहलों पर चर्चा कीजिए, जो प्रमुख अनुसंधान संस्थानों में मौलिक और लाभप्रद नवाचार के लिए अनुसंधान को आगे बढ़ा सकती हैं।
12.5What are the areas of prohibitive labour that can be sustainably managed by robots ? Discuss the initiatives that can propel research in premier research institutes for substantive and gainful innovation.
(Answer in 200 words)
- 13.
सरकारी कार्यकलापों के लिए, सर्वरों की क्लाउड होस्टिंग बनाम स्वसंयोजित मशीन-आधारित होस्टिंग के लाभों और सुरक्षा निहितार्थों पर चर्चा कीजिए।
12.5Discuss the advantages and security implications of cloud hosting of servers vis-a-vis in-house machine-based hosting for government businesses.
(Answer in 200 words)
- 14.
भारत की पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टी.के.डी.एल.), जिसमें 20 लाख से ज्यादा औषधीय फॉर्मूलेशनों पर स्वरूपित सूचनाएं हैं, त्रुटिपूर्ण पेटेंटों के विरुद्ध देश की लड़ाई में एक शक्तिशाली हथियार साबित हो रही है। मुक्त लाइसेंसिंग के अधीन इस आंकड़ाभंडार (डाटाबेस) को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने के पक्ष और विपक्ष पर चर्चा कीजिए।
12.5India’s Traditional Knowledge Digital Library (TKDL), which has a database containing formatted information on more than 2 million medicinal formulations is proving a powerful weapon in the country’s fight against erroneous patents. Discuss the pros and cons of making this database publicly available under open-source licensing.
(Answer in 200 words)
- 15.
नमामि गंगे और स्वच्छ गंगा का राष्ट्रीय मिशन (एन.एम.सी.जी.) कार्यक्रमों पर और इससे पूर्व की योजनाओं से मिश्रित परिणामों के कारणों पर चर्चा कीजिए। गंगा नदी के परिरक्षण में कौन-सी प्रगामी छलांगें, क्रमवर्धित इनपुटों द्वारा संभव प्रयासों से बेहतर होंगी ?
12.5Discuss the Namami Gange and National Mission for Clean Ganga (NMCG) programmes and causes of mixed results from the previous schemes. What quantum leaps can help preserve the river Ganga better than incremental inputs ?
(Answer in 200 words)
- 16.
भारतीय उप-महाद्वीप में भूकम्पों की आवृत्ति बढ़ती हुई प्रतीत होती है। फिर भी, इनके प्रभाव के न्यूनीकरण हेतु भारत की तैयारी (तरतीब) में महत्वपूर्ण कमियां हैं। विभिन्न पहलुओं की चर्चा कीजिए।
12.5The frequency of earthquakes appears to have increased in the Indian subcontinent. However, India’s preparedness for mitigating their impact has significant gaps. Discuss various aspects.
(Answer in 200 words)
- 17.
मानवाधिकार सक्रियवादी लगातार इस विचार को उजागर करते हैं कि सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (ए.एफ.एस.पी.ए.) एक कठोर अधिनियम है, जिसमें सुरक्षा बलों के द्वारा मानवाधिकार दुरुपयोगों के मामले उत्पन्न होते हैं। इस अधिनियम की कौन-सी धाराओं का सक्रियवादी विरोध करते हैं ? सक्रियवादियों के द्वारा व्यक्त विचार के संदर्भ में इसकी आवश्यकता का सर्वोच्च न्यायालय के विचारों के आलोक में समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
12.5Human rights activists constantly highlight the view that the Armed Forces (Special Powers) Act, 1958 (AFSPA) is a draconian act leading to cases of human rights abuses by the security forces. What sections of AFSPA are opposed by the activists ? Critically evaluate the requirement with reference to the view held by the Apex Court.
(Answer in 200 words)
- 18.
डिजिटल मीडिया के माध्यम से धार्मिक मतारोपण का परिणाम भारतीय युवकों का आई.एस.आई.एस. में शामिल हो जाना रहा है। आई.एस.आई.एस. क्या है और इसका ध्येय (लक्ष्य) क्या है ? आई.एस.आई.एस. हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए किस प्रकार खतरनाक हो सकता है ?
12.5Religious indoctrination via digital media has resulted in Indian youth joining the ISIS. What is ISIS and its mission ? How can ISIS be dangerous for the internal security of our country ?
(Answer in 200 words)
- 19.
पिछड़े क्षेत्रों में बड़े उद्योगों का विकास करने के सरकार के लगातार अभियानों का परिणाम जनजातीय जनता और किसानों, जिनको अनेक विस्थापनों का सामना करना पड़ता है, का विलगन (अलगाव) है। मलकानगिरी और नक्सलबाड़ी पर ध्यान केंद्रित करते हुए, वामपंथी विचारधारा से प्रभावित नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक संवृद्धि की मुख्यधारा में फिर से लाने की सुधारक रणनीतियों पर चर्चा कीजिए।
12.5The persisting drives of the Government for development of large industries in backward areas have resulted in isolating the tribal population and the farmers who face multiple displacements. With Malkangiri and Naxalbari foci, discuss the corrective strategies needed to win the Left Wing Extremism (LWE) doctrine affected citizens back into the mainstream of social and economic growth.
(Answer in 200 words)
- 20.
विचार करते हुए कि साइबरस्पेस देश के लिए खतरा प्रस्तुत करता है, भारत को ऐसे अपराधों को रोकने के लिए एक ‘डिजिटल सशस्त्र बल’ की आवश्यकता है। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति, 2013 के प्रावधानों में दिखाई देने वाली चुनौतियों को रेखांकित करते हुए, इस नीति का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
12.5Considering the threats cyberspace poses for the country, India needs a “Digital Armed Force” to prevent crimes. Critically evaluate the National Cyber Security Policy, 2013 outlining the challenges perceived in its effective implementation.
(Answer in 200 words)
Get your answers marked
Attempt these the way you would in the hall, then send the copy in. You can send one question or the whole paper — all 20 questions. One answer costs one evaluation credit, so a full paper costs 20.
1. Write and photograph
Answer by hand under exam conditions, then photograph each page — or upload a PDF.
2. We read your handwriting
A vision model transcribes every page in English or Hindi and shows you the text before marking, so a bad photo never becomes a bad score.
3. You get a marked copy
Marks against this paper's own scale, criterion by criterion, with what to fix and a model answer alongside.
Your first evaluation is free. Nothing is charged until the copy is submitted.
Source: UPSC CSE Mains 2015 — GS3 question paper (transcribed from scan)