UPSC Civil Services Mains 2014 — General Studies Paper IV (Ethics)
19 questions · 250 marks · हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में · Ethics & Integrity
Every question from the UPSC Civil Services Mains 2014 General Studies Paper IV (Ethics), transcribed from the commission's own paper in both Hindi and English and reproduced here with its printed marks and word limits. Conducted by the Union Public Service Commission. Free to read. Attempt any question by hand and send the copy in to have it marked against this paper's own scale.
Time Allowed : Three Hours
Maximum Marks : 250
Question Paper Specific Instructions
- उत्तर देने के पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़ें।
- दो खंडों में कुल चौदह प्रश्न दिए गए हैं जो हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
- प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू० सी० ए०) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए। प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।
- प्रश्नों की शब्द सीमा, जहाँ उल्लिखित है, को माना जाना चाहिए।
- प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दीजिए।
- प्रश्नों के उत्तर कोष्ठ में विनिर्दिष्ट शब्द सीमा से ज्यादा न हों। उत्तर की विषय-वस्तु शब्द सीमा से अधिक महत्वपूर्ण है।
- Please read each of the following instructions carefully before attempting questions
- There are FOURTEEN questions divided in two Sections and printed both in HINDI and in ENGLISH.
- All questions are compulsory.
- The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
- Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in medium other than the authorized one.
- Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.
- Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.
- Answer questions in NOT MORE than the word limit specified for each in the parenthesis. Content of the answer is more important than its length.
C-DRN-N-ITUD
Section A
- 1(a).
सभी मानव सुख की आकांक्षा करते हैं। क्या आप सहमत हैं? आपके लिए सुख का क्या अर्थ है? उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट कीजिए।
10All human beings aspire for happiness. Do you agree? What does happiness mean to you? Explain with examples.
(Answer in 150 words)
- 1(b).
मानव जीवन में नैतिकता किस बात की प्रेरित करने की चेष्टा करती है? लोक-प्रशासन में यह और भी अधिक महत्वपूर्ण क्यों है?
10What does ethics seek to promote in human life? Why is it all the more important in public administration?
(Answer in 150 words)
- 2(a).
रक्षा सेवाओं के सन्दर्भ में, ‘देशभक्ति’ राष्ट्र की रक्षा करने में अपना जीवन उत्सर्ग करने तक की तत्परता की अपेक्षा करती है। आपके अनुसार, दैनिक अस्तित्व जीवन में देशभक्ति का क्या तात्पर्य है? उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इसके साथ सम्बन्ध जोड़ कर उत्तर के पक्ष की व्याख्या कीजिए।
10In the context of defence services, ‘patriotism’ demands readiness to even lay down one’s life in protecting the nation. According to you, what does patriotism imply in everyday life? Explain with illustrations.
(Answer in 150 words)
- 2(b).
लोक-जीवन में ‘सन्निष्ठा’ से आप क्या अर्थ ग्रहण करते हैं? आधुनिक काल में इसके अनुसरण करने में क्या कठिनाइयाँ हैं? इन कठिनाइयों पर किस प्रकार काबू पाया जा सकता है?
10What do you understand by ‘probity’ in public life? What are the difficulties in practicing it in the present times? How can these difficulties be overcome?
(Answer in 150 words)
- 3(a).
“ज्ञान के बिना ईमानदारी कमजोर और व्यर्थ है, परन्तु ईमानदारी के बिना ज्ञान खतरनाक और भयावह होता है।” इस कथन से आप क्या समझते हैं? आधुनिक सन्दर्भों में उदाहरण देते हुए अपने अभिमत की व्याख्या कीजिए।
10“Integrity without knowledge is weak and useless, but knowledge without integrity is dangerous and dreadful.” What do you understand by this statement? Explain your stand with illustrations from the modern context.
(Answer in 150 words)
- 3(b).
“मनुष्यों के साथ सदैव उनको, अपने-आप में ‘लक्ष्य’ मानकर व्यवहार करना चाहिए, कभी भी उनको केवल ‘साधन’ नहीं मानना चाहिए।” आधुनिक तकनीकी-आर्थिक समाज में इस कथन के निहितार्थों का उद्देश्य करते हुए इसके अर्थ तथा महत्व की व्याख्या कीजिए।
10“Human beings should always be treated as ‘ends’ in themselves and never as merely ‘means’.” Explain the meaning and significance of this statement, giving its implications in the modern techno-economic society.
(Answer in 150 words)
- 4(a).
जीवन में नैतिक आचरण के सन्दर्भ में आपको किस विख्यात व्यक्ति ने सर्वाधिक प्रेरणा दी है? उसकी शिक्षाओं का सार प्रस्तुत कीजिए। विशिष्ट उदाहरणों के साथ यह उपदर्शित कीजिए कि आप अपने नैतिक विकास के लिए इन शिक्षाओं को किस प्रकार लागू कर पाए हैं।
10Which eminent personality has inspired you the most in the context of ethical conduct in life? Give the gist of his/her teachings. Giving specific examples, describe how you have been able to apply these teachings for your own ethical development.
(Answer in 150 words)
- 4(b).
लोक-सेवकों पर भारी नैतिक उत्तरदायित्व होता है, क्योंकि वे सत्ता के पदों पर आसीन होते हैं, लोक-निधियों की विशाल राशियों पर कार्यवाही करते हैं और उनके निर्णय का समाज और पर्यावरण पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। ऐसे उत्तरदायित्व को निभाने के लिए, अपनी नैतिक क्षमता को बढ़ाने हेतु आपने क्या कदम उठाए हैं?
10There is a heavy ethical responsibility on the public servants because they occupy positions of power, handle huge amounts of public funds, and their decisions have wide-ranging impact on society and environment. What steps have you taken to improve your ethical competence to handle such responsibility?
(Answer in 150 words)
- 5(a).
वर्तमान समाज व्यापक विश्वास-न्यूनता से पीड़ित है। इस स्थिति के व्यक्तिगत कल्याण और सामाजिक कल्याण के सन्दर्भ में क्या परिणाम हैं? आप अपने को विश्वसनीय बनाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर क्या कर सकते हैं?
10The current society is plagued with widespread trust-deficit. What are the consequences of this situation for personal well-being and for societal well-being? What can you do at the personal level to make yourself trustworthy?
(Answer in 150 words)
- 5(b).
अक्सर कहा जाता है कि निर्धनता भ्रष्टाचार की ओर अग्रसर करती है। परन्तु, ऐसे भी उदाहरणों की कोई कमी नहीं है जहाँ सम्पन्न एवं शक्तिशाली लोग भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं। लोगों में भ्रष्टाचारी व्यवहार के आधारभूत कारण क्या हैं? उदाहरण के साथ अपने उत्तर की सम्पुष्टि कीजिए।
10It is often said that poverty leads to corruption. However, there is no dearth of instances where affluent and powerful people indulge in corruption in a big way. What are the basic causes of corruption among people? Support your answer with examples.
(Answer in 150 words)
- 6.
सामाजिक समस्याओं के प्रति व्यक्ति की अभिवृत्ति (एटिट्यूड) के निर्माण में कौन-से कारक प्रभाव डालते हैं? हमारे समाज में अनेक सामाजिक समस्याओं के बारे में परस्पर विरोधी अभिवृत्तियाँ अपने विरोध में विद्यमान हैं। इन विपरीत अभिवृत्तियों के अस्तित्व को आप किस प्रकार स्पष्ट करते हैं?
10What factors affect the formation of a person’s attitude towards social problems? In our society, contrasting attitudes are prevalent about many social problems. What contrasting attitudes do you notice about the caste system in our society? How do you explain the existence of these contrasting attitudes?
(Answer in 150 words)
- 7.
लोक-सेवा के सन्दर्भ में ‘जवाबदेही’ का क्या अर्थ है? लोक-सेवकों की व्यक्तिगत और सामूहिक जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं?
10What does ‘accountability’ mean in the context of public service? What measures can be adopted to ensure individual and collective accountability of public servants?
(Answer in 150 words)
- 8.
हमारे देश में महिलाओं के प्रति यौन-उत्पीड़कता के बढ़ते हुए उदाहरण दिखाई दे रहे हैं। इस कृत्य के विरुद्ध विद्यमान विधिक उपबन्धों के होते हुए भी ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। इस कृत्य से निपटने के लिए कुछ नवाचारी उपाय सुझाइए।
10We are witnessing increasing instances of sexual violence against women in the country. Despite existing legal provisions against it, the number of such incidences is on the rise. Suggest some innovative measures to tackle this menace.
(Answer in 150 words)
Section B
- 9.
आजकल सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक विकास पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही साथ, विकास के कारण पैदा होने वाले पर्यावरण क्षरण के बारे में चिन्ता भी बढ़ रही है। कई बार विकास के लिए हमारी क्रियाकलापों और पर्यावरणीय गुणवत्ता के बीच विरोध दिखाई पड़ता है। न विकास प्रक्रिया को रोक देना या उसमें कटौती कर देना सम्भव है, और न ही पर्यावरण के ह्रास को बढ़ने देना उचित है, क्योंकि यह हमारे स्वयं जीवन के लिए खतरा है। ऐसी कुछ साध्य रणनीतियों पर चर्चा कीजिए, जिनको इस द्वन्द्व को समाप्त करने के लिए अपनाया जा सकता है और जो हमें धारणीय (सस्टेनेबल) विकास की ओर ले जा सकती हैं।
20Now-a-days, there is an increasing thrust on economic development all around the globe. At the same time, there is also an increasing concern about environmental degradation caused by development. Many a time, we face a direct conflict between developmental activity and environmental quality. It is neither feasible to stop or curtail the developmental process, nor it is advisable to keep degrading the environment, as it threatens our very survival. Discuss some feasible strategies which could be adopted to eliminate this conflict and which could lead to sustainable development.
(Answer in 250 words)
- 10.
मान लीजिए कि आपके निकट मित्रों में से एक, जो स्वयं सिविल सेवा में जाने के लिए प्रत्याशी है, वह लोक-सेवा में नैतिक आचरण से सम्बन्धित कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आपके पास आता है। वह निम्नलिखित बिन्दुओं को उठाता है : (i) आज के समय में, जब अनैतिक वातावरण काफी फैला हुआ है, नैतिक सिद्धान्तों से चिपके रहने के व्यक्तिगत प्रयास, व्यक्ति के कैरियर में अनेक समस्याएँ पैदा कर सकते हैं। ये परिवार के सदस्यों पर कष्ट पैदा करने के साथ ही साथ व्यक्ति के जीवन पर जोखिम का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे वातावरण में हम क्यों न व्यावहारिक बनें और न्यूनतम प्रतिरोध के रास्ते को अनुसरण करें, और जितना अच्छा हम कर सकते हैं, उसे करके प्रसन्न रहें? (ii) जब इतने अधिक लोग गलत साधनों को अपना रहे हैं और तंत्र को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं, तब क्या किसी छोटे अल्पसंख्यक समूह के नैतिक होने से कोई फर्क पड़ेगा? वे अप्रभावी ही होंगे और निराश होने से बचेंगे। (iii) यदि हम नैतिक सोच-विचार के बारे में अधिक बेकार बनेंगे, तो क्या इससे देश की आर्थिक उन्नति में रुकावट नहीं आएगी? आखिरकार में, उच्च प्रतियोगिता के वर्तमान युग में, हम विकास की दौड़ में पीछे छूट जाने के खतरे का सामना नहीं कर सकते। (iv) यह तो समझा जा सकता है कि हमें भारी अनैतिक तौर-तरीकों में नहीं फँसना चाहिए, लेकिन छोटे-मोटे उपहारों को स्वीकार करना और छोटी-मोटी रियायतों का काम में उपयोग सभी की अभिप्रेरणा में वृद्धि कर देता है। यह तंत्र को और भी अधिक सुचारु बना देता है। ऐसे तौर-तरीकों को अपनाने में गलत क्या है? उपरोक्त बिन्दुओं का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। इस विश्लेषण के आधार पर अपने मित्र को आपकी क्या सलाह होगी?
20Suppose one of your close friends, who is also aspiring for civil services, comes to you for discussing some of the issues related to ethical conduct in public service. He raises the following points : (i) In the present times, when unethical environment is quite prevalent, individual attempts to stick to ethical principles may cause a lot of problems in one’s career. It may also cause hardship to the family members as well as risk to one’s life. Why should we not be pragmatic and follow the path of least resistance, and be happy with doing whatever good we can? (ii) When so many people are adopting wrong means and are grossly harming the system, what difference would it make if a small minority tries to be ethical? They are going to be rather ineffective and are bound to get frustrated. (iii) If we become fussy about ethical considerations, will it not hamper the economic progress of our country? After all, in the present age of high competition, we cannot afford to be left behind in the race of development. (iv) It is understandable that we should not get involved in grossly unethical practices, but giving and accepting small gratifications and doing small favours increases everybody’s motivation. It also makes the system more efficient. What is wrong in adopting such practices? Critically analyze the above points. On the basis of this analysis, what will be your advice to your friend?
(Answer in 250 words)
- 11.
आप एक निष्ठावान व सख्त वाले, ईमानदार अधिकारी हैं। आपको तबादला एक सुदूर जिले में एक ऐसे विभाग के प्रमुख के रूप में कर दिया गया है, जो अपनी अदक्षता और संवेदनहीनता के लिए कुख्यात है। आप पाते हैं कि इस घटना कार्य-स्थिति का मुख्य कारण कर्मचारियों के एक वर्ग का अनुशासनहीन होना है। वे अपने काम को तो नहीं करते और दूसरों के कार्य में भी बाधाएँ पैदा करते हैं। पहले आपने उन्हें अपनी आदतों को सुधार लेने की, अन्यथा अनुशासनिक कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी। जब इस चेतावनी का कोई खास असर नहीं हुआ, तब आपने नेताओं के कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए। इसके बदले के रूप में उन्होंने अपने बीच एक महिला कर्मचारी को उकसाया कि वह आपके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत महिला आयोग में करे। मामले ने तूल पकड़ा और मीडिया में भी प्रचारित किया गया। इस स्थिति से निपटने के विकल्पों में से कुछ निम्नलिखित हो सकते हैं : (i) आयोग को अपना स्पष्टीकरण दें और अनुशासनिक कार्रवाई पर नरमी बरतें। (ii) आयोग को नजरअन्दाज करें और अनुशासनिक कार्रवाई को दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाएँ। (iii) अपने उच्च अधिकारियों को संक्षेप में अवगत कराएँ, उनसे निर्देश लें और उनके अनुसार कार्य कीजिए। कोई अन्य सम्भव विकल्प सुझाइए। सभी का मूल्यांकन कीजिए और अपने कारण बताते हुए सबसे अच्छा विकल्प सुझाइए।
20You are a no-nonsense, honest officer. You have been transferred to a remote district to head a department that is notorious for its inefficiency and callousness. You find that the main cause of the poor state of affairs is the indiscipline of a section of employees. They do not work themselves and also disrupt the working of others. You first warned the troublemakers to mend their ways or else face disciplinary action. When the warning had little effect, you issued a show cause notice to the ringleaders. As a retaliatory measure, these troublemakers instigated a woman employee amongst them to file a complaint of sexual harassment against you with the Women’s Commission. The Commission promptly seeks your explanation. The matter is also publicized in the media as you further. Some of the options to handle this situation could be as follows : (i) Give your explanation to the Commission and go soft on the disciplinary action. (ii) Ignore the Commission and proceed firmly with the disciplinary action. (iii) Brief your higher-ups, seek directions from them and act accordingly. Suggest any other possible option(s). Evaluate all of them and suggest the best course of action, giving your reasons for it.
(Answer in 250 words)
- 12.
मान लीजिए कि आप ऐसी कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी० ई० ओ०) हैं, जो एक सरकारी विभाग के काम प्रयुक्त विशेषीकृत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाती है। आपने विभाग को उपकरण की पूर्ति के लिए अपनी बोली भेजी है। आपके ऑफर की गुणवत्ता और लागत दोनों आपके प्रतिस्पर्धियों से बेहतर हैं। इस पर भी सम्बन्धित अधिकारी आपसे काफी बड़ी रिश्वत की माँग कर रहा है। ऑर्डर प्राप्त करना आपके और कम्पनी, दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। ऑर्डर न मिलने का अर्थ होगा उत्पादन रेखा का बन्द कर देना और आपके कैरियर को भी प्रभावित हो सकता है। पर, मूल्य-सचेत व्यक्ति के रूप में आप रिश्वत देना नहीं चाहते हैं। रिश्वत देने और ऑर्डर प्राप्त करने, तथा रिश्वत देने से इनकार करने और ऑर्डर को हाथ से निकल जाने—दोनों के लिए वैध तर्क दिए जा सकते हैं। क्या इन तर्कों से भी कोई बेहतर तरीका हो सकता है? यदि हाँ, तो इस तीसरे रास्ते की मुख्यताओं की ओर इशारा करते हुए उसकी रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
20Suppose you are the CEO of a company that manufactures specialized electronic equipment used by a government department. You have submitted your bid for the supply of this equipment to the department. Both the quality and cost of your offer are better than those of the competitors. Yet the concerned officer is demanding a hefty bribe for approving the tender. Getting the order is important both for you and for your company. Not getting the order would mean closing a production line. It may also affect your own career. However, as a value-conscious person, you do not want to give bribe. Valid arguments can be advanced both for giving the bribe and getting the order, and for refusing to pay the bribe and risking the loss of the order. What those arguments could be? Could there be any better way to get out of this dilemma? If so, outline the main elements of this third way, pointing out its merits.
(Answer in 250 words)
- 13.
रामेश्वर ने गौरवशाली सिविल सेवा परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लिया और वह ऐसे अवसर से अभिभूत था जो सिविल सेवा के माध्यम से देश की सेवा करने के लिए उसको मिलने वाला था। पर, कार्यग्रहण करने के शीघ्र बाद उसने महसूस किया कि वास्तविकता उतनी सुखद नहीं है जितनी उसने कल्पना की थी। अपने विभाग में उसने कई तरह की कुप्रथाएँ देखीं। उदाहरण के तौर पर, योजनाओं और अनुदानों के अधीन निधियों को दुरुपयोग किया जा रहा था। सरकारी सुविधाओं का अफसरों और स्टाफ द्वारा व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए इस्तेमाल किया जाता था। कुछ समय के बाद उसने यह भी देखा कि स्टाफ की भर्ती करने की प्रक्रिया भी दोषपूर्ण थी। भावी अभ्यर्थियों को एक परीक्षा लिखनी होती थी जिसमें काफी नकलची हो रही थी। कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा में बाहरी सहायता प्रदान की जाती थी। रामेश्वर ने अपने वरिष्ठों से इन घटनाओं के बारे में शिकायत की। पर, उसे सलाह दी गई कि वह अपनी आँखें, कान और मुँह बंद रखे और इन सभी चीजों को नजरअन्दाज करे। यह बताया गया कि सब उच्चतर अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा था। इससे रामेश्वर का मोहभंग हो गया और वह अत्यन्त असहज महसूस करने लगा। वह सलाह के लिए आपके पास आता है। ऐसे विभिन्न विकल्प सुझाइए, जो आपके विचार में, ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध हैं। इन विकल्पों का मूल्यांकन करने और सबसे उपयुक्त रास्ता अपनाने में आप उसकी किस प्रकार सहायता करेंगे?
20Rameshwar successfully cleared the prestigious civil services examination and was excited about the opportunity that he would get through the civil services to serve the country. However, soon after joining the services, he realized that things are not as rosy as he had imagined. He found a number of malpractices prevailing in the department assigned to him. For example, funds under schemes and grants were being misappropriated. The official facilities were frequently being used for personal needs by the officers and staff. After some time, he noticed that the process of recruiting the staff was also not up to the mark. Prospective candidates were required to write an examination in which a lot of cheating was going on. Some candidates were provided external help in the examination. Rameshwar brought these incidents to the notice of his seniors. However, he was advised to keep his eyes, ears and mouth shut and ignore all these things which were taking place with the connivance of the higher-ups. Rameshwar felt highly disillusioned and uncomfortable. He comes to you seeking your advice. Indicate various options that you think are available in this situation. How would you help him to evaluate these options and choose the most appropriate path to be adopted?
(Answer in 250 words)
- 14.
हमारे देश में, ग्रामीण लोगों का कस्बों और शहरों की ओर प्रवसन तेजी के साथ बढ़ रहा है। यह ग्रामीण और नगरीय, दोनों क्षेत्रों में विकट समस्याएँ पैदा कर रहा है। वास्तव में, स्थिति सचमुच ही असम्भवनीय होती जा रही है। क्या आप इस समस्या का विस्तार से विश्लेषण कर सकते हैं और न केवल इसके सामाजिक-आर्थिक, वरन् भावात्मक और अभिवृत्तिगत कारकों को बता सकते हैं? साथ ही, स्पष्ट रूप से उद्घाटित कीजिए कि क्यों— (a) शिक्षित ग्रामीण युवा शहरी क्षेत्रों में स्थानांतरित होने की कोशिश कर रहे हैं; (b) भूमिहीन निर्धन लोग नगरीय मलिन बस्तियों में प्रवसन कर रहे हैं; (c) यहाँ तक कि कुछ किसान अपनी जमीन बेच रहे हैं और शहरी क्षेत्रों में छोटे-मोटे नौकरियाँ लेकर बसने की कोशिश कर रहे हैं। आप कौन-से साध्य कदम सुझा सकते हैं, जो हमारे देश की इस गंभीर समस्या को नियंत्रित करने में प्रभावी होंगे?
20In our country, the migration of rural people to towns and cities is increasing drastically. This is causing serious problems both in the rural as well as in the urban areas. In fact, things are becoming really unmanageable. Can you analyze this problem in detail and indicate not only the socio-economic but also the emotional and attitudinal factors responsible for this problem? Also, distinctly bring out why— (a) educated rural youth are trying to shift to urban areas; (b) landless poor people are migrating to urban slums; (c) even some farmers are selling off their land and trying to settle in urban areas taking up petty jobs. What feasible steps can you suggest which will be effective in controlling this serious problem of our country?
(Answer in 250 words)
Get your answers marked
Attempt these the way you would in the hall, then send the copy in. You can send one question or the whole paper — all 19 questions. One answer costs one evaluation credit, so a full paper costs 19.
1. Write and photograph
Answer by hand under exam conditions, then photograph each page — or upload a PDF.
2. We read your handwriting
A vision model transcribes every page in English or Hindi and shows you the text before marking, so a bad photo never becomes a bad score.
3. You get a marked copy
Marks against this paper's own scale, criterion by criterion, with what to fix and a model answer alongside.
Your first evaluation is free. Nothing is charged until the copy is submitted.
Source: UPSC CSE Mains 2014 — GS4 question paper (transcribed from scan)