UPSC Civil Services Mains 2014General Studies Paper III

20 questions · 250 marks · हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में · Economy, Environment & Security

Every question from the UPSC Civil Services Mains 2014 General Studies Paper III, transcribed from the commission's own paper in both Hindi and English and reproduced here with its printed marks and word limits. Conducted by the Union Public Service Commission. Free to read. Attempt any question by hand and send the copy in to have it marked against this paper's own scale.

Time Allowed : Three Hours

Maximum Marks : 250

Question Paper Specific Instructions

  • उत्तर देने के पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़ें।
  • कुल बीस प्रश्न दिए गए हैं जो हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
  • प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू. सी. ए.) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए। प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।
  • प्रश्नों की शब्द सीमा, जहाँ उल्लिखित है, को माना जाना चाहिए।
  • प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दीजिए।
  • सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए, प्रत्येक 200 शब्दों से ज्यादा का न हो। उत्तर की विषयवस्तु शब्द-सीमा से अधिक महत्वपूर्ण है। सभी प्रश्नों के अंक बराबर हैं : 12½×20=250
  • Please read each of the following instructions carefully before attempting questions
  • There are TWENTY questions printed both in HINDI and in ENGLISH.
  • All questions are compulsory.
  • The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
  • Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in medium other than the authorized one.
  • Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.
  • Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.
  • Answer all the questions in NOT MORE than 200 words each. Content of the answer is more important than its length. All questions carry equal marks : 12½×20=250

C-DRN-N-ITUC

  1. 1.

    सामान्यतः देश कृषि से उद्योग और बाद में सेवाओं को अन्तरित होते हैं पर भारत सीधे ही कृषि से सेवाओं को अन्तरित हो गया है। देश में उद्योग के मुकाबले सेवाओं की विशाल संवृद्धि के क्या कारण हैं? क्या भारत सशक्त औद्योगिक आधार के बिना एक विकसित देश बन सकता है?

    Normally countries shift from agriculture to industry and then later to services, but India shifted directly from agriculture to services. What are the reasons for the huge growth of services vis-a-vis industry in the country? Can India become a developed country without a strong industrial base?

    (Answer in 200 words)

    12.5
  2. 2.

    “जिस समय हम भारत के जनसांख्यिकीय लाभांश (डेमोग्राफिक डिविडेंड) को शान से प्रदर्शित करते हैं, उस समय हम रोजगार-योग्यता की पतनशील दरों को नजरअन्दाज कर देते हैं।” क्या हम ऐसा करने में कोई चूक कर रहे हैं? भारत को जिन जॉबों की सख्त दरकार है, वे जॉब कहाँ से आएँगे? स्पष्ट कीजिए।

    “While we flaunt India’s demographic dividend, we ignore the dropping rates of employability.” What are we missing while doing so? Where will the jobs that India desperately needs come from? Explain.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  3. 3.

    एक दृष्टिकोण यह भी है कि राज्य अधिनियमों के अधीन स्थापित कृषि उत्पादन बाजार समितियों (APMCs) ने भारत में न केवल कृषि के विकास को बाधित किया है, बल्कि वे खाद्यवस्तु महँगाई का कारण भी रही हैं। समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिए।

    There is also a point of view that Agricultural Produce Market Committees (APMCs) set up under the State Acts have not only impeded the development of agriculture but also have been the cause of food inflation in India. Critically examine.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  4. 4.

    “गाँवों में सहकारी समिति को छोड़कर, ऋण संगठन का कोई भी अन्य ढाँचा उपयुक्त नहीं होगा।” —अखिल भारतीय ग्रामीण ऋण सर्वेक्षण। भारत में कृषि वित्त की पृष्ठभूमि में, इस कथन पर चर्चा कीजिए। कृषि वित्त प्रदान करने वाली वित्तीय संस्थाओं को किन बाध्यताओं और कसौटियों का सामना करना पड़ता है? ग्रामीण सेवार्थियों तक बेहतर पहुँच और सेवा के लिए प्रौद्योगिकी का किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है?

    “In the villages itself no form of credit organization will be suitable except the cooperative society.” —All India Rural Credit Survey. Discuss this statement in the background of agricultural finance in India. What constraints and challenges do financial institutions supplying agricultural finance face? How can technology be used to better reach and serve rural clients?

    (Answer in 200 words)

    12.5
  5. 5.

    भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 पहली जनवरी, 2014 से प्रभावी हो गया है। इस अधिनियम के लागू होने से कौन-से महत्त्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकलेगा? भारत में औद्योगीकरण और कृषि पर इसके क्या परिणाम होंगे?

    The Right to Fair Compensation and Transparency in Land Acquisition, Rehabilitation and Resettlement Act, 2013 has come into effect from 1st January, 2014. What are the key issues which would get addressed with the Act in place? What implications would it have on industrialization and agriculture in India?

    (Answer in 200 words)

    12.5
  6. 6.

    पूँजीवाद ने विश्व अर्थव्यवस्था का अभूतपूर्व समृद्धि तक दिशा-निर्देशन किया है। परन्तु फिर भी, वह अकसर अदूरदर्शिता को प्रोत्साहित करता है तथा धनवानों और निर्धनों के बीच विस्तृत असमताओं को बढ़ावा देता है। इसके प्रकाश में, भारत में समावेशी संवृद्धि को लाने के लिए क्या पूँजीवाद में विश्वास करना और उसको अपना लेना सही होगा? चर्चा कीजिए।

    Capitalism has guided the world economy to unprecedented prosperity. However, it often encourages short-sightedness and contributes to wide disparities between the rich and the poor. In this light, would it be correct to believe and adopt capitalism for bringing inclusive growth in India? Discuss.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  7. 7.

    समझाइए कि दीर्घकालिक परिपक्वनावधि (जेस्टेशन) आधारिक संरचना परियोजनाओं में निजी लोक भागीदारी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) किस प्रकार असंधारणीय (अनसस्टेनेबल) दायित्वों को भविष्य पर अन्तरित कर सकती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उत्तरोत्तर पीढ़ियों की सक्षमताओं के साथ कोई समझौता न हो, क्या व्यवस्थाएँ स्थापित की जानी चाहिए?

    Explain how Private Public Partnership arrangements, in long gestation infrastructure projects, can transfer unsustainable liabilities to the future. What arrangements need to be put in place to ensure that successive generations’ capacities are not compromised?

    (Answer in 200 words)

    12.5
  8. 8.

    राष्ट्रीय नगरीय परिवहन नीति ‘वाहनों की आवाजाही’ के बजाय ‘लोगों की आवाजाही’ पर बल देती है। इस सम्बन्ध में सरकार की विविध रणनीतियों की सफलता की आलोचनात्मक चर्चा कीजिए।

    National Urban Transport Policy emphasises on ‘moving people’ instead of ‘moving vehicles’. Discuss critically the success of the various strategies of the Government in this regard.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  9. 9.

    रक्षा क्षेत्रक में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफ. डी. आई.) को अब उदारीकृत करने की तैयारी है। भारत की रक्षा और अर्थव्यवस्था पर अल्पकाल और दीर्घकाल में इसके क्या प्रभाव अपेक्षित हैं?

    Foreign Direct Investment (FDI) in the defence sector is now set to be liberalized. What influence this is expected to have on Indian defence and economy in the short and long run?

    (Answer in 200 words)

    12.5
  10. 10.

    भारतीय विश्वविद्यालयों में वैज्ञानिक अनुसंधान का स्तर गिरता जा रहा है, क्योंकि विज्ञान में कैरियर उतना आकर्षक नहीं है जितना कि वह कारोबार संव्यवसाय, इंजीनियरी या प्रशासन में है, और विश्वविद्यालय उपभोक्ता-उन्मुखी होते जा रहे हैं। समालोचनात्मक टिप्पणी कीजिए।

    Scientific research in Indian universities is declining, because a career in science is not as attractive as are business professions, engineering or administration, and the universities are becoming consumer-oriented. Critically comment.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  11. 11.

    क्या ऐन्टीबायोटिकों का अति-उपयोग और डॉक्टरी नुस्खे के बिना मुक्त उपलब्धता, भारत में औषधि-प्रतिरोधी रोगों के आविर्भाव के अंशदाता हो सकते हैं? अनुवीक्षण और नियंत्रण की क्या क्रियाविधियाँ उपलब्ध हैं? इस सम्बन्ध में विभिन्न मुद्दों पर समालोचनापूर्वक चर्चा कीजिए।

    Can overuse and free availability of antibiotics without Doctor’s prescription, be contributors to the emergence of drug-resistant diseases in India? What are the available mechanisms for monitoring and control? Critically discuss the various issues involved.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  12. 12.

    वैश्वीकृत संसार में, बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का महत्त्व हो जाता है और वे मुकद्दमेबाजी का एक स्रोत हो जाते हैं। कॉपीराइट, पेटेंट और व्यापार गुप्तियों के बीच मोटे तौर पर विभेदन कीजिए।

    In a globalized world, Intellectual Property Rights assume significance and are a source of litigation. Broadly distinguish between the terms—Copyrights, Patents and Trade Secrets.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  13. 13.

    यू. एन. एफ. सी. सी. सी. के अधीन स्थापित कार्बन क्रेडिट और स्वच्छ विकास यांत्रिकियों का अनुसरण जारी रखा जाना चाहिए, यद्यपि कार्बन क्रेडिट के मूल्य में भारी गिरावट आयी है? आर्थिक संवृद्धि के लिए भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं की दृष्टि से चर्चा कीजिए।

    Should the pursuit of carbon-credits and clean development mechanisms set up under UNFCCC be maintained even though there has been a massive slide in the value of a carbon credit? Discuss with respect to India’s energy needs for economic growth.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  14. 14.

    सूखे को उसके स्थानिक विस्तार, कालिक अवधि, मंथर प्रारम्भ और कमजोर वर्गों पर स्थायी प्रभावों की दृष्टि से आपदा के रूप में मान्यता दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (एन. डी. एम. ए.) के सितम्बर 2010 मार्गदर्शी सिद्धान्तों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए भारत में एल नीनो और ला नीना के सम्भावित दुष्प्रभावों से निपटने के लिए तैयारी की कार्यविधियों पर चर्चा कीजिए।

    Drought has been recognized as a disaster in view of its spatial expanse, temporal duration, slow onset and lasting effects on vulnerable sections. With a focus on the September 2010 guidelines from the National Disaster Management Authority (NDMA), discuss the mechanisms for preparedness to deal with likely El Nino and La Nina fallouts in India.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  15. 15.

    सरकार द्वारा किसी परियोजना को अनुमति देने से पूर्व, अधिकाधिक पर्यावरणीय प्रभाव आकलन अध्ययन किए जा रहे हैं। कोयला गर्त-शिखरों (पिटहेड्स) पर अवस्थित कोयला-अग्नित तापीय संयंत्रों के पर्यावरणीय प्रभावों पर चर्चा कीजिए।

    Environmental Impact Assessment studies are increasingly undertaken before a project is cleared by the Government. Discuss the environmental impacts of coal-fired thermal plants located at coal pitheads.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  16. 16.

    “बहुधार्मिक व बहुजातीय समाज के रूप में भारत की विविध प्रकृति, पड़ोस में दिख रहे अतिवाद के संघात के प्रति निष्प्रभाव नहीं है।” ऐसे वातावरण के प्रतिकार के लिए अपनाए जाने वाली रणनीतियों के साथ विवेचना कीजिए।

    “The diverse nature of India as a multi-religious and multi-ethnic society is not immune to the impact of radicalism which is seen in her neighbourhood.” Discuss along with strategies to be adopted to counter this environment.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  17. 17.

    अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन नियम सभी देशों को अपने भूभाग के ऊपर के आकाशी क्षेत्र (एयरस्पेस) पर पूर्ण और अनन्य प्रभुता प्रदान करते हैं। आप ‘आकाशी क्षेत्र’ से क्या समझते हैं? इस आकाशी क्षेत्र के ऊपर के आकाश के लिए इन नियमों के क्या निहितार्थ हैं? इससे प्रसूत चुनौतियों पर चर्चा कीजिए और खतरे को नियंत्रण करने के तरीके सुझाइए।

    International civil aviation laws provide all countries complete and exclusive sovereignty over the airspace above their territory. What do you understand by ‘airspace’? What are the implications of these laws on the space above this airspace? Discuss the challenges which this poses and suggest ways to contain the threat.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  18. 18.

    भारत की सुरक्षा को गैर-कानूनी सीमापार प्रवसन किस प्रकार एक खतरा प्रस्तुत करता है? इसे बढ़ावा देने के कारणों को उजागर करते हुए ऐसे प्रवसन को रोकने की रणनीतियों का वर्णन कीजिए।

    How does illegal transborder migration pose a threat to India’s security? Discuss the strategies to curb this, bringing out the factors which give impetus to such migration.

    (Answer in 200 words)

    12.5
  19. 19.

    2012 में समुद्री डकैती के उच्च-जोखिम क्षेत्रों के लिए देशांतरी (लॉन्गिट्यूडिनल) अंकन अन्तर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा अरब सागर में 65 डिग्री पूर्व से 78 डिग्री पूर्व तक खिसका दिया गया था। भारत के समुद्री सुरक्षा सरोकारों पर इसका क्या परिणाम है?

    In 2012, the longitudinal marking for high-risk areas for piracy was moved from 65 degrees east to 78 degrees east in the Arabian Sea by the International Maritime Organization. What impact does this have on India’s maritime security concerns?

    (Answer in 200 words)

    12.5
  20. 20.

    चीन और पाकिस्तान ने एक आर्थिक गलियारे के विकास के लिए समझौता किया है। यह भारत की सुरक्षा के लिए क्या खतरा प्रस्तुत करता है? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

    China and Pakistan have entered into an agreement for development of an economic corridor. What threat does this pose for India’s security? Critically examine.

    (Answer in 200 words)

    12.5

Get your answers marked

Attempt these the way you would in the hall, then send the copy in. You can send one question or the whole paper — all 20 questions. One answer costs one evaluation credit, so a full paper costs 20.

1. Write and photograph

Answer by hand under exam conditions, then photograph each page — or upload a PDF.

2. We read your handwriting

A vision model transcribes every page in English or Hindi and shows you the text before marking, so a bad photo never becomes a bad score.

3. You get a marked copy

Marks against this paper's own scale, criterion by criterion, with what to fix and a model answer alongside.

Your first evaluation is free. Nothing is charged until the copy is submitted.

Source: UPSC CSE Mains 2014 — GS3 question paper (transcribed from scan)