UPSC Civil Services Mains 2013 — General Studies Paper IV (Ethics)
18 questions · 250 marks · हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में · Ethics & Integrity
Every question from the UPSC Civil Services Mains 2013 General Studies Paper IV (Ethics), transcribed from the commission's own paper in both Hindi and English and reproduced here with its printed marks and word limits. Conducted by the Union Public Service Commission. Free to read. Attempt any question by hand and send the copy in to have it marked against this paper's own scale.
Time Allowed : Three Hours
Maximum Marks : 250
Question Paper Specific Instructions
- उत्तर देने के पूर्व निम्नलिखित निर्देशों को कृपया सावधानीपूर्वक पढ़ें।
- दो खंडों में कुल चौदह प्रश्न दिए गए हैं जो हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
- प्रश्नों के उत्तर उसी प्राधिकृत माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू. सी. ए.) पुस्तिका के मुखपृष्ठ पर निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए। प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।
- प्रश्नों की शब्द सीमा, जहाँ उल्लिखित है, को माना जाना चाहिए।
- प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दीजिए।
- Please read each of the following instructions carefully before attempting questions.
- There are FOURTEEN questions divided in two Sections and printed both in HINDI and in ENGLISH.
- All questions are compulsory.
- The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
- Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in medium other than the authorized one.
- Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.
- Any page or portion of the page left blank in the Question-cum-Answer Booklet must be clearly struck off.
A-BRL-M-HTUD
Section A
- 1.
‘मूल्यों’ व ‘नैतिकताओं’ से आप क्या समझते हैं? व्यावसायिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ नैतिक भी होना किस प्रकार महत्वपूर्ण है?
10What do you understand by 'values' and 'ethics'? In what way is it important to be ethical along with being professionally competent?
(Answer in 150 words)
- 2(a).
लोक सेवा के संदर्भ में निम्न शब्दों से आप क्या समझते हैं? (i) सत्यनिष्ठा (ii) अध्यवसाय (iii) सेवा-भाव (iv) प्रतिबद्धता (v) साहसपूर्ण दृढ़ता
15What do you understand by the following terms in the context of public service? (i) Integrity (ii) Perseverance (iii) Spirit of service (iv) Commitment (v) Courage of conviction
(Answer in 250 words)
- 2(b).
दो ऐसे अन्य गुण बताइए जिन्हें आप लोक सेवा के लिए महत्वपूर्ण समझते हैं। अपने उत्तर का औचित्य समझाइए।
10Indicate two more attributes which you consider important for public service. Justify your answer.
(Answer in 100 words)
- 3.
कुछ लोगों का मानना है कि मूल्य समय और परिस्थिति के साथ बदलते रहते हैं जबकि अन्य दृढ़ता से मानते हैं कि कुछ सार्वभौमिक एवं शाश्वत मानवीय मूल्य हैं। इस सम्बन्ध में अपने धारणा तक लेकर बताइए।
10Some people feel that values keep changing with time and situation, while others strongly believe that there are certain universal and eternal human values. Give your perception in this regard with due justification.
(Answer in 150 words)
- 4.
‘भावात्मक प्रज्ञा’ क्या होती है और यह लोगों में किस प्रकार विकसित किया जा सकता है? किसी व्यक्ति को नैतिक निर्णय लेने में यह कैसे सहायक होता है?
10What is 'emotional intelligence' and how can it be developed in people? How does it help an individual in taking ethical decisions?
(Answer in 150 words)
- 5(a).
‘अन्तःकरण की आवाज’ से आप क्या समझते हैं? आप स्वयं को अन्तःकरण की आवाज पर ध्यान देने के लिए कैसे तैयार करते हैं?
10What do you understand by the term 'voice of conscience'? How do you prepare yourself to heed to the voice of conscience?
(Answer in 150 words)
- 5(b).
‘विवेक का संकट’ से क्या अभिप्राय है? अपने जीवन की एक घटना बताइए जब आपको ऐसे संकट का सामना हुआ और आपने उसका समाधान कैसे किया।
10What is meant by 'crisis of conscience'? Narrate one incident in your life when you were faced with such a crisis and how you resolved the same.
(Answer in 150 words)
- 6(a).
“पृथ्वी पर हर एक की आवश्यकता-पूर्ति के लिए काफी है पर किसी के लालच के लिए कुछ नहीं।” — महात्मा गाँधी
10"There is enough on this earth for every one's need but for no one's greed." — Mahatma Gandhi
(Answer in 150 words)
- 6(b).
“लगभग सभी लोग विपत्ति का सामना कर सकते हैं पर यदि किसी के चरित्र का परीक्षण करना है, तो उसे शक्ति/अधिकार दे दो।” — अब्राहम लिंकन
10"Nearly all men can withstand adversity, but if you want to test a man's character, give him power." — Abraham Lincoln
(Answer in 150 words)
- 6(c).
“शत्रुओं पर विजय पाने वाले की अपेक्षा मैं अपनी इच्छाओं को दमन करने वाले को अधिक साहसी मानता हूँ।” — अरस्तू
10"I count him braver who overcomes his desires than him who overcomes his enemies." — Aristotle
(Answer in 150 words)
- 7.
“व्यक्ति में ही हर व्यक्ति का हित निहित है।” आप इस कथन से क्या समझते हैं? सार्वजनिक जीवन में इस सिद्धान्त को कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
10"The good of an individual is contained in the good of all." What do you understand by this statement? How can this principle be implemented in public life?
(Answer in 150 words)
- 8.
प्रायः यह कहा जाता है कि ‘राजनीति’ और ‘नैतिकता’ साथ-साथ नहीं चल सकती। इस सम्बन्ध में आपका क्या मत है? अपने उत्तर का, उदाहरणों सहित, आधार बताइए।
10It is often said that 'politics' and 'ethics' do not go together. What is your opinion in this regard? Justify your answer with illustrations.
(Answer in 150 words)
Section B
- 9.
एक जन सूचना अधिकारी (PIO) को सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के अंतर्गत एक आवेदन मिलता है। सूचना एकत्र करने के बाद उसे पता चलता है कि वह सूचना स्वयं उसके द्वारा लिए गए कुछ निर्णयों से संबंधित है, जो पूर्णतः सही नहीं थे। इन निर्णयों में कुछ अन्य कर्मचारी भी सहभागी थे। सूचना का प्रकटीकरण करने पर संभवतः उसके तथा उसके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हो सकती है, जिसमें दंडित होने की संभावना है। सूचना को प्रकट न करने या आंशिक या भ्रामक प्रकटीकरण करने पर कम दंड या कोई दंड नहीं हो सकता। PIO अन्यथा एक ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति है पर यह विशेष निर्णय, जिस संदर्भ में RTI आवेदन दिया गया है, गलत निकला। वह अधिकारी आपसे सलाह लेने के लिए आता है। नीचे सुझाए गए कुछ विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक विकल्प का गुण-दोष के आधार पर मूल्यांकन कीजिए: (i) PIO इस मामले को अपने उच्च अधिकारी को उसकी सलाह के लिए संदर्भित करे और कोई सलाह से पूरी तरह सहमत न होने पर भी उसके अनुसार कार्यवाही करे। (ii) PIO छुट्टी पर चला जाए और मामले को अपने उत्तराधिकारी (कार्यालय में) पर छोड़ दे या आवेदन को किसी अन्य PIO को स्थानांतरित करने का निवेदन करे। (iii) PIO सच्चाई के साथ सूचना प्रकट करने के परिणामों पर विचार करे जिसमें वह उसकी जीविका पर पड़ने वाला प्रभाव भी हो और ऐसे ढंग से उत्तर दे जिससे वह या उसकी जीविका जीवन में आपात साथ ही सूचना की अंतर्वस्तु पर कुछ समझौता किया जा सकता है। (iv) PIO अन्य सहयोगियों, जो इस निर्णय को लेने में सहभागी थे, से परामर्श करे और उनकी सलाह के अनुसार कार्यवाही करे। अनिवार्य रूप से केवल उपरोक्त विकल्पों तक सीमित न रहते हुए आप अपनी सलाह दीजिए और उसके उचित कारण भी बताइए।
20A Public Information Officer has received an application under RTI Act. Having gathered the information, the PIO discovers that the information pertains to some of the decisions taken by him, which were found to be not altogether right. There were other employees also who were party to these decisions. Disclosure of the information is likely to lead to disciplinary action with possibility of punishment against him as well as some of his colleagues. Non-disclosure or part disclosure or camouflaged disclosure of information will result into lesser punishment or no punishment. The PIO is otherwise an honest and conscientious person but this particular decision, on which the RTI application has been filed, turned out to be wrong. He comes to you for advice. The following are some suggested options. Please evaluate the merits and demerits of each of the options: (i) The PIO could refer the matter to his superior officer and seek his advice and act strictly in accordance with the advice, even though he is not completely in agreement with the advice of the superior. (ii) The PIO could proceed on leave and leave the matter to be dealt by his successor in office or request for transfer of the application to another PIO. (iii) The PIO could weigh the consequences of disclosing the information truthfully, including the effect on his career, and reply in a manner that would not place him or his career in jeopardy, but at the same time a little compromise can be made on the contents of the information. (iv) The PIO could consult his other colleagues who are party to the decision and take action as per their advice. Also please indicate (without necessarily restricting to the above options) what you would like to advise, giving proper reasons.
(Answer in 250 words)
- 10.
आप नगरपालिका परिषद के निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में एक उपरिगामी पुल (flyover) के निर्माण-कार्य के प्रभारी हैं। आपके अधीन दो कनिष्ठ अभियंता हैं, जो प्रतिदिन निर्माण-कार्य के निरीक्षण के उत्तरदायी हैं तथा अपनी विवरणी देते हैं और आप विभाग के अध्यक्ष, मुख्य अभियंता को रिपोर्ट देते हैं। निर्माण-कार्य पूरा होने की ओर है और कनिष्ठ अभियंता निरंतर रिपोर्ट करते रहे हैं कि निर्माण-कार्य डिजाइन के विनिर्देशों के अनुसार हो रहा है। लेकिन अपने एक आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आपने कुछ गंभीर विसंगतियाँ व कमियाँ देखीं, जो आपके विवेकानुसार पुल की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती हैं। इस स्तर पर इन कमियों को दूर करने में काफी निर्माण-कार्य को गिराना और दोबारा बनाना होगा जिससे ठेकेदार को पर्याप्त हानि होगी और निर्माण पूरा होने में भी देरी होगी। क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम के कारण निगम पर निर्माण-कार्य पूरा करने के लिए जनता का बड़ा दबाव है। जब आप इस स्थिति एवं कमियों को लेकर मुख्य अभियंता के पास गए तो उन्होंने अपने विवेकानुसार इसे बहुत गंभीर मामला नहीं माना और इसे अनदेखा करने की सलाह दी। उन्होंने परियोजना को समय पर पूरा करने में और तेजी लाने की सलाह दी। परंतु आप इस बात से आश्वस्त हैं कि यह एक गंभीर मामला है जिससे जन-सुरक्षा प्रभावित हो सकती है और इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? इसमें से प्रत्येक विकल्प का गुण-दोष के आधार पर मूल्यांकन कर अंततः बताइए कि आप कौन सा कार्य करेंगे और क्यों। (i) मुख्य अभियंता की सलाह मानकर आगे बढ़ जाएँ। (ii) सभी तथ्यों व विश्लेषण को दिखाते हुए स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करते हुए मुख्य अभियंता से लिखित आदेश का निवेदन करें। (iii) कनिष्ठ अभियंताओं से स्पष्टीकरण माँगें और ठेकेदार को निश्चित अवधि में दोष-निवारण के लिए आदेश दें। (iv) इस मुद्दे को व्यापक रूप दें ताकि यह मुख्य अभियंता के ऊपर तक पहुँच जाए। (v) मुख्य अभियंता के अनम्य रवैये को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना से अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन करें या रिपोर्ट करने से बीमार पड़ जाएँ।
20You are working as an Executive Engineer in the construction cell of a Municipal Corporation and are presently in-charge of the construction of a flyover. There are two Junior Engineers under you who have the responsibility of day-to-day inspection of the site and are reporting to you, while you are finally reporting to the Chief Engineer who heads the cell. While the construction is heading towards completion, the Junior Engineers have been regularly reporting that all construction is taking place as per design specifications. However, in one of your surprise inspections, you have noticed some serious deviations and lacunae which, in your opinion, are likely to affect the safety of the flyover. Rectification of these lacunae at this stage would require a substantial amount of demolition and rework which will cause a tangible loss to the contractor and will also delay completion. There is a lot of public pressure on the Corporation to get this construction completed because of heavy traffic congestion in the area. When you brought this matter to the notice of the Chief Engineer, he advised you that in his opinion it is not a very serious lapse and may be ignored. He advised for further expediting the project for completion in time. However, you are convinced that this was a serious matter which might affect public safety and should not be left unaddressed. What will you do in such a situation? Some of the options are given below. Evaluate the merits and demerits of each of these options and finally suggest what course of action you would like to take, giving reasons. (i) Follow the advice of the Chief Engineer and go ahead. (ii) Make an exhaustive report of the situation bringing out all facts and analysis along with your own viewpoints stated clearly and seek for written orders from the Chief Engineer. (iii) Call for explanation from the Junior Engineers and issue orders to the contractor for necessary correction within targeted time. (iv) Highlight the issue so that it reaches superiors above the Chief Engineer. (v) Considering the rigid attitude of the Chief Engineer, seek transfer from the project or report sick.
(Answer in 250 words)
- 11.
तमिलनाडु में शिवकाशी पटाखा और दियासलाई निर्माताओं के समूहों के लिए प्रसिद्ध है। वहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था अधिकांशतः पटाखा उद्योग पर निर्भर है। इससे उस क्षेत्र का आर्थिक विकास हुआ है और रहन-सहन का स्तर भी सुधरा है। जहाँ तक पटाखा उद्योग जैसे खतरनाक उद्योगों में बाल श्रम नियमों का प्रश्न है, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने इस हेतु न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष निर्धारित की है जबकि भारत में यह आयु-सीमा 14 वर्ष है। पटाखे के औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों को पंजीकृत तथा अपंजीकृत दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है। एक विशिष्ट इकाई घरेलू आधारित कार्य है। यद्यपि पंजीकृत तथा अपंजीकृत इकाइयों में बाल श्रम रोजगार के नियमों पर कानून स्पष्ट है, यह घरेलू आधारित कार्यों को शामिल नहीं करता। घरेलू आधारित कार्य का अर्थ बच्चों का अपने माता-पिता या सम्बन्धियों की देख-रेख में कार्य करना है। बाल श्रम नियमों से बचने के लिए अनेक इकाइयाँ स्वयं को घरेलू आधारित कार्य के रूप में प्रस्तुत करती हैं लेकिन बाहर के बच्चों को रोजगार देती हैं। निःसंदेह बच्चों को रोजगार देने से इन इकाइयों की लागत कम होती है और मालिकों को अधिक लाभ मिलता है। शिवकाशी में एक इकाई के अपने दौरे पर मालिक आपको इकाई का भ्रमण कराता है जिसमें 14 वर्ष से कम आयु के लगभग 10-15 बच्चे कार्य कर रहे हैं। मालिक आपको बताता है कि उसकी घरेलू आधारित इकाई में सभी बच्चे उसके सम्बन्धी हैं। जब मालिक आपको यह बताता है तो आप देखते हैं कि कई बच्चे मुस्करा रहे हैं। गहराई से पूछताछ करने पर आप पाते हैं कि न तो मालिक और न ही बच्चे आपस में अपने सम्बन्धों को संतोषजनक रूप से स्थापित कर पाते हैं। (a) इस प्रकरण में अंतर्निहित नैतिक विषय स्पष्ट कीजिए और उनकी व्याख्या कीजिए। (b) इस दौरे के बाद आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?
25Sivakasi in Tamil Nadu is known for its manufacturing clusters on firecrackers and matches. The local economy of the area is largely dependent on firecrackers industry. It has led to tangible economic development and improved standard of living in the area. So far as child labour norms for hazardous industries like firecrackers industry are concerned, International Labour Organization (ILO) has set the minimum age as 18 years. In India, however, this age is 14 years. The units in industrial clusters of firecrackers can be classified into registered and non-registered entities. One typical unit is household-based work. Though the law is clear on the use of child labour employment norms in registered/non-registered units, it does not include household-based works. Household-based work means children working under the supervision of their parents/relatives. To evade child labour norms, several units project themselves as household-based works but employ children from outside. Needless to say that employing children saves the costs for these units leading to higher profits to the owners. On your visit to one of the units at Sivakasi, the owner takes you around the unit which has about 10-15 children below 14 years of age. The owner tells you that in his household-based unit, the children are all his relatives. You notice that several children smirk, when the owner tells you this. On deeper enquiry, you figure out that neither the owner nor the children are able to satisfactorily establish their relationship with each other. Bring out and discuss the ethical issues involved in the above case. What would be your reaction after your above visit?
(Answer in 300 words)
- 12.
आप देश के एक प्रमुख तकनीकी संस्थान के अध्यक्ष हैं। संस्थान, प्रोफेसरों के पद के चयन हेतु आपकी अध्यक्षता में साक्षात्कार पैनल का आयोजन शीघ्र ही करने वाला है। साक्षात्कार से कुछ दिन पूर्व आपको एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के निजी सचिव का फोन आता है जिसमें आपसे उक्त पद के लिए उस अधिकारी के एक निकट सम्बन्धी के पक्ष में चयन कराने की अपेक्षा की जाती है। निजी सचिव आपको यह भी बताता है कि आपके संस्थान के आधुनिकीकरण हेतु अनुदान के लिए लंबे समय से लंबित एवं अत्यावश्यक प्रस्ताव उस अधिकारी के अनुमोदन की प्रतीक्षा में हैं। वे आपके उन प्रस्तावों को अनुमोदित कराने का आश्वासन देते हैं। (a) आपके पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? (b) प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिए और बताइए कि आप कौन-सा विकल्प चुनेंगे और क्यों।
20You are heading a leading technical institute of the country. The institute is planning to convene an interview panel shortly under your chairmanship for selection of the post of professors. A few days before the interview, you get a call from the Personal Secretary (PS) of a senior government functionary seeking your intervention in favour of the selection of a close relative of the functionary for this post. The PS also informs you that he is aware of the long pending and urgent proposals of your institute for grant of funds for modernization, which are awaiting the functionary's approval. He assures you that he would get these proposals cleared. What are the options available to you? Evaluate each of these options and choose the option which you would adopt, giving reasons.
(Answer in 250 words)
- 13.
वित्त मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते, सरकार द्वारा घोषित किए जाने वाले कुछ नीतिगत निर्णयों की गोपनीय एवं महत्वपूर्ण जानकारी तक आपकी पहुँच है। इन निर्णयों के आवास एवं निर्माण उद्योग पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना है। यदि भवन निर्माताओं को इस जानकारी तक पहले से पहुँच मिलती है, तो वे अत्यधिक लाभ कमा सकते हैं। निर्माताओं में से एक ने सरकार के लिए काफी गुणवत्ता का कार्य किया है और वह आपके तत्काल वरिष्ठ अधिकारी का निकट माना जाता है, जो आपसे उक्त निर्माता को इस सूचना का प्रकटीकरण करने के लिए कहते हैं। (a) आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं? (b) प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन करके बताइए कि आप कौन-सा विकल्प चुनेंगे और क्यों।
20As a senior officer in the Finance Ministry, you have access to some confidential and crucial information about policy decisions that the Government is about to announce. These decisions are likely to have far-reaching impact on the housing and construction industry. If the builders have access to this information beforehand, they can make huge profits. One of the builders has done a lot of quality work for the Government and is known to be close to your immediate superior, who asks you to disclose this information to the said builder. What are the options available to you? Evaluate each of these options and choose the option which you would adopt, giving reasons.
(Answer in 250 words)
- 14.
आप उभरती हुई एक ऐसी सूचना तकनीकी कम्पनी के कार्यकारी निदेशक हैं जो बाजार में नाम कमा रही है। कम्पनी के नायक कर्मी, जन-नियंत्रण दल के प्रमुख श्री A हैं। एक वर्ष की अल्पावधि में इसने कम्पनी के राजस्व को दुगुना करने में तथा कम्पनी के ब्रांड को उच्च स्तर तक ले जाने में योगदान दिया, जिसके कारण आप उनके पदोन्नति के बारे में सोच रहे हैं। परंतु आपको कई स्रोतों से महिला सहकर्मियों के प्रति उनके रवैये के विषय में जानकारी मिलती रही है, विशेषकर महिलाओं पर असभ्य टिप्पणियाँ करने की आदत की, तथा इसके अतिरिक्त वे दल के अन्य सदस्यों, जिसमें महिलाएँ भी शामिल हैं, को नियमित रूप से अश्लील SMS भेजते हैं। एक दिन शाम में A के दल की एक सदस्य श्रीमती X आपके पास आती हैं जो बहुत परेशान दिखाई देती हैं, और श्री A के सतत दुर्व्यवहार की शिकायत करती हैं और अपने प्रति अवांछनीय प्रस्ताव रखने और अपने केबिन में उन्हें अनुचित रूप से स्पर्श करने की चेष्टा करने की भी। वह महिला अपना त्यागपत्र देकर कार्यालय से चली जाती है। (a) आपके पास क्या-क्या विकल्प उपलब्ध हैं? (b) इनमें से प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन कीजिए एवं बताइए कि आप कौन-सा विकल्प अपनाएँगे, उसे चुनने के कारण दीजिए।
20You are the Executive Director of an upcoming Infotech Company which is making a name for itself in the market. Mr. A, who is a star performer, is heading the marketing team. In a short period of one year, he has helped in doubling the revenues as well as creating a high brand equity for the Company so much so that you are thinking of promoting him. However, you have been receiving information from many corners about his attitude towards the female colleagues; particularly his habit of making loose comments on women. In addition, he regularly sends indecent SMS's to all the team members including his female colleagues. One day, late in the evening, Mrs. X, who is one of Mr. A's team members, comes to you visibly disturbed. She complains against the continued misconduct of Mr. A, who has been making undesirable advances towards her and has even tried to touch her inappropriately in his cabin. She tenders her resignation and leaves your office. What are the options available to you? Evaluate each of these options and choose the option you would adopt, giving reasons.
(Answer in 250 words)
Get your answers marked
Attempt these the way you would in the hall, then send the copy in. You can send one question or the whole paper — all 18 questions. One answer costs one evaluation credit, so a full paper costs 18.
1. Write and photograph
Answer by hand under exam conditions, then photograph each page — or upload a PDF.
2. We read your handwriting
A vision model transcribes every page in English or Hindi and shows you the text before marking, so a bad photo never becomes a bad score.
3. You get a marked copy
Marks against this paper's own scale, criterion by criterion, with what to fix and a model answer alongside.
Your first evaluation is free. Nothing is charged until the copy is submitted.
Source: UPSC CSE Mains 2013 — GS4 question paper (transcribed from scan)