UPSC Civil Services Mains 2013 — General Studies Paper III
28 questions · 250 marks · हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में · Economy, Environment & Security
Every question from the UPSC Civil Services Mains 2013 General Studies Paper III, transcribed from the commission's own paper in both Hindi and English and reproduced here with its printed marks and word limits. Conducted by the Union Public Service Commission. Free to read. Attempt any question by hand and send the copy in to have it marked against this paper's own scale.
Time Allowed : Three Hours
Maximum Marks : 250
Question Paper Specific Instructions
- प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- कुल पच्चीस (25) प्रश्न हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में छपे हुए हैं।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न/भाग के अंक प्रश्न के अंत में सूचित हैं।
- प्रश्न-पत्र में प्राधिकृत माध्यम में उत्तर लिखना आवश्यक है तथा यह क्यूसीए (Question-cum-Answer) पुस्तिका में निर्दिष्ट जगह पर उल्लेख करना आवश्यक है। प्राधिकृत माध्यम के अलावा अन्य माध्यम में लिखे गए उत्तरों को अंक नहीं दिए जायेंगे।
- प्रश्नों के उत्तर निर्दिष्ट किये गये शब्द सीमा के अनुसार होना चाहिए।
- उत्तर-पुस्तिका में कोई पन्ना या पन्ने के अंश अगर खाली हैं तो उसे/उन्हें स्पष्ट रूप से काट देना जरूरी है।
- Please read each of the following instructions carefully before attempting questions.
- There are TWENTY FIVE questions printed both in HINDI and in ENGLISH.
- All the questions are compulsory.
- The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
- Answers must be written in the medium authorized in the Admission certificate which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in medium other than the authorized one.
- Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.
- Any page or portion of the page left blank in the answer book must be clearly struck off.
A-BRL-M-HTUC
- 1.
समावेशी विकास की रणनीति को ध्यान में रखते हुए, नए कम्पनी बिल 2013 ने सामाजिक सामाजिक उत्तरदायित्व को अप्रत्यक्ष रूप से अनिवार्य बना दिया है। इनके प्रभावी व गंभीरतापूर्वक अनुपालन में अपेक्षित चुनौतियों की विवेचना कीजिए। इस बिल के अन्य व्यवस्थाओं और उनके असर पर भी चर्चा करें।
10With a consideration towards the strategy of inclusive growth, the new Companies Bill, 2013 has indirectly made CSR a mandatory obligation. Discuss the challenges expected in its implementation in right earnest. Also discuss other provisions in the Bill and their implications.
(Answer in 200 words)
- 2.
वित्तीय दायित्व और बजट प्रबंधन (FRBM) अधिनियम 2003 को प्रारम्भ करने के क्या कारण थे ? उसके प्रमुख प्रावधानों और उनकी प्रभाविता का समालोचनात्मक विवेचन कीजिए।
10What were the reasons for the introduction of Fiscal Responsibility and Budget Management (FRBM) Act, 2003 ? Discuss critically its salient features and their effectiveness.
(Answer in 200 words)
- 3.
‘कर खर्च’ (Tax expenditure) का क्या अर्थ है ? गृह क्षेत्र का उदाहरण लेते हुए विवेचना कीजिए कि यह शासन की बजट-संबंधी नीतियों को कैसे प्रभावित करता है।
10What is the meaning of the term 'tax expenditure' ? Taking housing sector as an example, discuss how it influences the budgetary policies of the government.
(Answer in 200 words)
- 4.
खाद्य सुरक्षा बिल से भारत में भूख व कुपोषण के विलीन होने की आशा है। उसके प्रभावी कार्यान्वयन से विभिन्न आशंकाओं का समालोचनात्मक विवेचन कीजिए। साथ ही इस बारे में विश्व व्यापार संगठन (WTO) में उठी चिंताओं का वर्णन करें।
10Food Security Bill is expected to eliminate hunger and malnutrition in India. Critically discuss various apprehensions in its effective implementation along with the concerns it has generated in WTO.
(Answer in 200 words)
- 5.
राष्ट्रीय व राज्यकीय स्तर पर कृषकों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता कौन-कौन सी हैं ? कृषि सब्सिडी व्यवस्था को उसके द्वारा उत्पन्न विकृतियों के संदर्भ में आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
10What are the different types of agriculture subsidies given to farmers at the national and at state levels ? Critically analyse the agricultural subsidy regime with reference to the distortions created by it.
(Answer in 200 words)
- 6.
भारत में बेहतर पोषण व स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए खाद्य उद्योग में गुलाबी क्रांति प्रगति हेतु उपायों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। इस कथन पर आलोचनात्मक प्रकाश डालिए।
10India needs to strengthen measures to promote the pink revolution in food industry for ensuring better nutrition and health. Critically elucidate the statement.
(Answer in 200 words)
- 7.
भारतीय स्वामित्व वाली कम्पनियों पर उदारीकरण के प्रभाव का परीक्षण कीजिए। क्या वे बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से संतोषजनक ढंग से प्रतिस्पर्धा कर रही हैं ? विवेचन कीजिए।
10Examine the impact of liberalization on companies owned by Indians. Are they competing with the MNCs satisfactorily ? Discuss.
(Answer in 200 words)
- 8.
भारतीय अर्थव्यवस्था में भू-सुधार, कृषि उत्पादकता और गरीबी उन्मूलन के बीच संबंध स्थापित कीजिए। भारत में कृषि अनुकूल भूमि सुधारों के रूपांकन व अनुपालन में कठिनाइयों की विवेचना कीजिए।
10Establish relationship between land reforms, agriculture productivity and elimination of poverty in the Indian economy. Discuss the difficulties in designing and implementation of agriculture-friendly land reforms in India.
(Answer in 200 words)
- 9(a).
अर्थव्यवस्था के माल व्यापार पद्धति में बहुब्रांड खुदरा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के प्रवेश के प्रभाव की विवेचना कीजिए।
5Discuss the impact of FDI entry into Multi-trade retail sector on supply chain management in commodity trade pattern of the economy.
(Answer in 100 words)
- 9(b).
यद्यपि भारत ने सितम्बर 2012 में संयुक्त संधि मार्ग द्वारा बहुब्रांड खुदरा कारोबार वाले व्यापार में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) को स्वीकृति दे दी थी, पर इस निवेश में एक वर्ष पश्चात भी कोई उन्नति नहीं हुई है। कारणों की विवेचना कीजिए।
5Though India allowed Foreign Direct Investment (FDI) in what is called multi-brand retail through the joint venture route in September 2012, the FDI, even after a year, has not picked up. Discuss the reasons.
(Answer in 100 words)
- 10.
भारत में माल व सेवा कर (GST) प्रारम्भ करने के आधार की विवेचना कीजिए। इस व्यवस्था को लागू करने में विलम्ब के कारणों का समालोचनात्मक वर्णन कीजिए।
10Discuss the rationale for introducing Goods and Services Tax (GST) in India. Bring out critically the reasons for the delay in roll out for its regime.
(Answer in 200 words)
- 11.
परम्परागत ऊर्जा की कठिनाइयों को कम करने के लिए भारत की हरित ऊर्जा पट्टी पर एक लेख लिखिए।
10Write a note on India's green energy corridor to alleviate the problem of conventional energy.
(Answer in 200 words)
- 12.
देश में आधारभूत संरचना के विकास में गैर-सरकारी भागीदारी योजना (PPP) मॉडल का अंगीकरण आलोचना मुक्त नहीं है। इस मॉडल के पक्ष-विपक्ष की समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।
10Adoption of PPP model for infrastructure development of the country has not been free of criticism. Critically discuss pros and cons of the model.
(Answer in 200 words)
- 13.
भारतीय पेटेंट अधिकार नियम (Patent Law) 1970 की धारा 3(d) में वर्ष 2005 में बदलाव संशोधन करने वाली परिस्थितियों को स्पष्ट करते हुए यह विवेचना कीजिए कि इसके कारण सर्वोच्च न्यायालय ने नोवार्टिस की ग्लिवेक (Glivec) के पेटेंट अधिकार आवेदन को किस प्रकार अस्वीकार किया।
10Bringing out the circumstances in 2005 which forced amendment to the section 3(d) in Indian Patent Law, 1970, discuss how it has been utilized by the Supreme Court in its judgement in rejecting Novartis' patent application for 'Glivec'. Discuss briefly the pros and cons of the decision.
(Answer in 200 words)
- 14.
निश्चित मात्रा औषध संयोजन (FDCs) से आप क्या समझते हैं ? उनके गुण-दोषों की विवेचना कीजिए।
10What do you understand by Fixed Dose Drug Combinations (FDCs) ? Discuss their merits and demerits.
(Answer in 200 words)
- 15.
क्रिकेट में ‘अंपायर निर्णय पुनरीक्षण प्रणाली’ से आप क्या समझते हैं ? इसके विविध अवयवों की विवेचना कीजिए। सिलिकॉन टेप में बल्ले का किनारा किस प्रकार भ्रम पैदा कर सकता है ? समझाइए।
10What do you understand by Umpire Decision Review System in Cricket ? Discuss its various components. Explain how silicone tape on the edge of a bat may fool the system?
(Answer in 200 words)
- 16(a).
‘आंकिक हस्ताक्षर’ (digital signature) क्या होता है ? उसके द्वारा प्रमाणीकरण का क्या अर्थ है ? ‘आंकिक हस्ताक्षर’ की प्रमुख विविध अंतर्निहित विशेषताएँ बताइए।
5What is a digital signature ? What does its authentication mean ? Give various salient built-in-features of a digital signature.
(Answer in 100 words)
- 16(b).
3-आयामी (3D) मुद्रण तकनीक किस प्रकार कार्य करती है ? इस तकनीक की लाभ-हानियाँ सूचीबद्ध कीजिए।
5How does the 3D printing technology work? List out the advantages and disadvantages of the technology.
(Answer in 100 words)
- 17(a).
FRP मिश्रित पदार्थ क्या होता है ? उनका उत्पादन कैसे होता है ? विमानन और कार उद्योग में उनके उपयोग की विवेचना कीजिए।
5What is an FRP composite material? How are they manufactured? Discuss their applications in aviation and automobile industries.
(Answer in 100 words)
- 17(b).
जल दृष्टि पोषित नदी (Run-of-river) जल विद्युत परियोजना से आप क्या समझते हैं ? वह किसी अन्य जल विद्युत परियोजना से किस प्रकार भिन्न होती है ?
5What do you understand by Run-of-river hydroelectricity project ? How is it different from any other hydroelectricity project ?
(Answer in 100 words)
- 18.
विपदा-पूर्व प्रबंधन के लिए संवेदनशीलता व जोखिम निर्धारण कितना महत्वपूर्ण है ? प्रशासक के रूप में आप विपदा प्रबंधन प्रणाली में किन मुख्य बिन्दुओं पर ध्यान देंगे ?
10How important are vulnerability and risk assessment for pre-disaster management ? As an administrator, what are key areas that you would focus on in a Disaster Management System.
(Answer in 200 words)
- 19.
अवैध खनन के क्या परिणाम होते हैं ? कोयला खनन क्षेत्र के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के ‘हाँ’ या ‘नहीं’ की अवधारणा की विवेचना कीजिए।
10What are the consequences of Illegal mining ? Discuss the Ministry of Environment and Forests' concept of GO AND NO GO zones for coal mining sector.
(Answer in 200 words)
- 20.
भारत की राष्ट्रीय जल नीति का परिगणन कीजिए। गंगा नदी का उदाहरण लेते हुए नदियों के जल प्रदूषण नियंत्रण व प्रबंधन के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों की विवेचना कीजिए। भारत में खतरनाक अपशिष्टों के प्रबंधन और संचालन के लिए क्या वैधानिक प्रावधान हैं ?
10Enumerate the National Water Policy of India. Taking river Ganges as an example, discuss the strategies which may be adopted for river water pollution control and management. What are the legal provisions of management and handling of hazardous wastes in India ?
(Answer in 200 words)
- 21.
अवैध धन हस्तांतरण देश की आर्थिक प्रभुता के लिए एक गंभीर सुरक्षा जोखिम होता है। भारत के लिए इसका क्या महत्व है और इस खतरे से बचने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए ?
10Money laundering poses a serious security threat to a country's economic sovereignty. What is its significance for India and what steps are required to be taken to control this menace ?
(Answer in 200 words)
- 22.
‘सामाजिक संजाल स्थल’ (Social Networking Sites) क्या होते हैं और इन स्थलों से क्या सुरक्षा उलझने प्रस्तुत होती हैं ?
10What are social networking sites and what security implications do these sites present ?
(Answer in 200 words)
- 23.
कुछ रक्षा विशेषज्ञ इलेक्ट्रॉनिकी संचार माध्यम द्वारा युद्ध को अलकायदा और आतंकवाद से भी बड़ा खतरा मानते हैं। आप ‘इलेक्ट्रॉनिकी संचार माध्यम युद्ध’ (Cyber warfare) से क्या समझते हैं ? भारत ऐसे जिन खतरों के प्रति संवेदनशील है उनकी रूप-रेखा खींचिए और देश की उनसे निपटने की तैयारी को भी स्पष्ट कीजिए।
10Cyber warfare is considered by some defense analysts to be a larger threat than even Al Qaeda or terrorism. What do you understand by Cyber warfare ? Outline the cyber threats which India is vulnerable to and bring out the state of the country's preparedness to deal with the same.
(Answer in 200 words)
- 24.
भारत के संविधान की धारा 244, अनुसूचित व आदिवासी क्षेत्रों के प्रशासन से संबंधित है। उसकी पाँचवीं सूची के कार्यान्वित न करने से वामपंथी पंथ के चरम पंथ पर प्रभाव का विश्लेषण कीजिए।
10Article 244 of the Indian Constitution relates to administration of scheduled areas and tribal areas. Analyse the impact of non-implementation of the provisions of the Fifth schedule on the growth of Left Wing extremism.
(Answer in 200 words)
- 25.
दक्षिण एशिया के अधिकतर देशों तथा म्यांमार से लगी विशेषकर लम्बी छिद्रिल सीमाओं की दृष्टि से भारत की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियाँ सीमा प्रबंधन से कैसे जुड़ी हैं ?
10How far are India's internal security challenges linked with border management particularly in view of the long porous borders with most countries of South Asia and Myanmar ?
(Answer in 200 words)
Get your answers marked
Attempt these the way you would in the hall, then send the copy in. You can send one question or the whole paper — all 28 questions. One answer costs one evaluation credit, so a full paper costs 28.
1. Write and photograph
Answer by hand under exam conditions, then photograph each page — or upload a PDF.
2. We read your handwriting
A vision model transcribes every page in English or Hindi and shows you the text before marking, so a bad photo never becomes a bad score.
3. You get a marked copy
Marks against this paper's own scale, criterion by criterion, with what to fix and a model answer alongside.
Your first evaluation is free. Nothing is charged until the copy is submitted.
Source: UPSC CSE Mains 2013 — GS3 question paper (transcribed from scan)