UPSC Civil Services Mains 2013General Studies Paper II

25 questions · 250 marks · हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में · Polity, Governance & IR

Every question from the UPSC Civil Services Mains 2013 General Studies Paper II, transcribed from the commission's own paper in both Hindi and English and reproduced here with its printed marks and word limits. Conducted by the Union Public Service Commission. Free to read. Attempt any question by hand and send the copy in to have it marked against this paper's own scale.

Time Allowed : Three Hours

Maximum Marks : 250

Question Paper Specific Instructions

  • कृपया प्रश्नों का उत्तर देने से पूर्व निम्नलिखित प्रत्येक अनुदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें :
  • इसमें पच्चीस प्रश्न हैं तथा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न/भाग के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
  • प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख प्रश्न-सह-उत्तर (क्यू.सी.ए.) पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर अंकित निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए। प्राधिकृत माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे।
  • प्रश्नों में शब्द सीमा, जहाँ निर्दिष्ट है, का अनुपालन करना चाहिए।
  • उत्तर-पुस्तिका में खाली छोड़ा हुआ या उसके अंश को स्पष्ट रूप से काट देना चाहिए।
  • Please read each of the following instructions carefully before attempting questions :
  • There are TWENTY FIVE questions printed both in HINDI and in ENGLISH.
  • All the questions are compulsory.
  • The number of marks carried by a question /part is indicated against it.
  • Answers must be written in the medium authorized in the Admission Certificate which must be stated clearly on the cover of this Question-cum-Answer (QCA) Booklet in the space provided. No marks will be given for answers written in a medium other than the authorized one.
  • Word limit in questions, wherever specified, should be adhered to.
  • Any page or portion of the page left blank in the answer book must be clearly struck off.

A-BRL-M-HTUB

  1. 1.

    कुछ वर्षों से सांसदों की व्यक्तिगत भूमिका में कमी आई है जिसके फलस्वरूप नीतिगत मामलों में स्वस्थ रचनात्मक बहस प्रायः देखने को नहीं मिलती। दल परिवर्तन विरोधी कानून, जो भिन्न उद्देश्य से बनाया गया था, को कहाँ तक इसके लिए उत्तरदायी माना जा सकता है?

    The role of individual MPs (Members of Parliament) has diminished over the years and as a result healthy constructive debates on policy issues are not usually witnessed. How far can this be attributed to the anti-defection law which was legislated but with a different intention?

    (Answer in 200 words)

    10
  2. 2.

    सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66A की इसके कथित संविधान के अनुच्छेद 19 के उल्लंघन के संदर्भ में विवेचना कीजिए।

    Discuss Section 66A of IT Act, with reference to its alleged violation of Article 19 of the Constitution.

    (Answer in 200 words)

    10
  3. 3.

    पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के हाल के निर्देशों को 'नागाओं' द्वारा उनके राज्य को मिली विशिष्ट स्थिति को रद्द करने के खतरे के रूप में देखा गया है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371A के आलोक में इसकी विवेचना कीजिए।

    Recent directives from Ministry of Petroleum and Natural Gas are perceived by the 'Nagas' as a threat to override the exceptional status enjoyed by the State. Discuss in light of Article 371A of the Indian Constitution.

    (Answer in 200 words)

    10
  4. 4.

    ‘संविधान में संशोधन करने के संसद के स्वेच्छिक अधिकार पर भारत का उच्चतम न्यायालय नियंत्रण रखता है।’ समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।

    'The Supreme Court of India keeps a check on arbitrary power of the Parliament in amending the Constitution.' Discuss critically.

    (Answer in 200 words)

    10
  5. 5.

    अनेक राज्य सरकारें बेहतर प्रशासन के लिए भौगोलिक प्रशासनिक इकाइयों जैसे जनपद व तालुकों को विभाजित कर देती हैं। उक्त के आलोक में, क्या यह भी औचित्यपूर्ण कहा जा सकता है कि अधिक संख्या में छोटे राज्य, राज्य स्तर पर प्रभावी शासन देंगे? विवेचना कीजिए।

    Many State Governments further bifurcate geographical administrative areas like Districts and Talukas for better governance. In light of the above, can it also be justified that more number of smaller States would bring in effective governance at State level? Discuss.

    (Answer in 200 words)

    10
  6. 6.

    अन्तर-राज्य जल विवादों का समाधान करने में संवैधानिक प्रक्रियाएँ समस्याओं को सम्बोधित करने व हल करने में असफल रही हैं। क्या यह असफलता संरचनात्मक अथवा प्रक्रियात्मक अपर्याप्तता अथवा दोनों के कारण हुई है? विवेचना कीजिए।

    Constitutional mechanisms to resolve the inter-state water disputes have failed to address and solve the problems. Is the failure due to structural or process inadequacy or both? Discuss.

    (Answer in 200 words)

    10
  7. 7.

    तेरहवें वित्त आयोग की अनुशंसाओं की विवेचना कीजिए जो स्थानीय शासन की वित्त-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पिछले आयोगों से भिन्न हैं।

    Discuss the recommendations of the 13th Finance Commission which have been a departure from the previous commissions for strengthening the local government finances.

    (Answer in 200 words)

    10
  8. 8.

    वित्तीय संस्थाओं व बीमा कम्पनियों द्वारा की गई उत्पाद विविधता के फलस्वरूप उत्पादों व सेवाओं में उत्पन्न परस्पर व्यापन ने सेबी (SEBI) व इरडा (IRDA) नामक दोनों नियामक अभिकरणों के विलय के प्रकरण को और बल बनाया है। औचित्य सिद्ध कीजिए।

    The product diversification of financial institutions and insurance companies, resulting in overlapping of products and services strengthens the case for the merger of the two regulatory agencies, namely SEBI and IRDA. Justify.

    (Answer in 200 words)

    10
  9. 9.

    मध्याह्न भोजन योजना की संकल्पना भारत में लगभग एक शताब्दी पुरानी है जिसका आरम्भ स्वतंत्र-पूर्व भारत के मद्रास प्रेसीडेंसी में किया गया था। पिछले दो दशकों से अधिकांश राज्यों में इस योजना को पुनः प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके दोहरे उद्देश्यों, नवीनतम आदेशों और सफलता का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

    The concept of Mid Day Meal (MDM) scheme is almost a century old in India with early beginnings in Madras Presidency in pre-independent India. The scheme has again been given impetus in most states in the last two decades. Critically examine its twin objectives, latest mandates and success.

    (Answer in 200 words)

    10
  10. 10.

    प्रभावक-समूह राजनीति को कभी-कभी राजनीति का अनौपचारिक मुखपृष्ठ माना जाता है। उपर्युक्त के संबंध में, भारत में प्रभावक-समूहों की संरचना व कार्यप्रणाली का आकलन कीजिए।

    Pressure group politics is sometimes seen as the informal face of politics. With regards to the above, assess the structure and functioning of pressure groups in India.

    (Answer in 200 words)

    10
  11. 11.

    स्वयं सहायता समूहों की वैधता एवं जवाबदेही और उनके संरक्षक, सूक्ष्म-वित्त पोषक इकाइयों का, इस अवधारणा की सतत सफलता के लिए योजनाबद्ध आकलन व समीक्षा आवश्यक है। विवेचना कीजिए।

    The legitimacy and accountability of Self Help Groups (SHGs) and their patrons, the micro-finance outfits, need systematic assessment and scrutiny for the sustained success of the concept. Discuss.

    (Answer in 200 words)

    10
  12. 12.

    केन्द्र सरकार प्रायः राज्य सरकारों के समाज के अतिसंवेदनशील वर्गों के कष्ट निवारण में खराब प्रदर्शन की शिकायत करती है। जनसंख्या के अतिसंवेदनशील वर्गों के उन्नयन हेतु सभी क्षेत्रों में केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं के पुनर्गठन का उद्देश्य राज्यों को उनके कार्यान्वयन में लचीलापन प्रदान है। समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

    The Central Government frequently complains on the poor performance of the State Governments in eradicating suffering of the vulnerable sections of the society. Restructuring of Centrally sponsored schemes across the sectors for ameliorating the cause of vulnerable sections of population aims at providing flexibility to the States in better implementation. Critically evaluate.

    (Answer in 200 words)

    10
  13. 13.

    भ्रष्टाचार को न्यून करने, अपव्यय को समाप्त करने और सुधारों को सुगम बनाने हेतु कल्याणकारी योजनाओं में इलेक्ट्रॉनिक नकद हस्तांतरण प्रणाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। टिप्पणी कीजिए।

    Electronic cash transfer system for the welfare schemes is an ambitious project to minimize corruption, eliminate wastage and facilitate reforms. Comment.

    (Answer in 200 words)

    10
  14. 14.

    ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाओं का प्रावधान (पुरा) का आधार संयोजकता (मेल) स्थापित करने में निहित है। टिप्पणी कीजिए।

    The basis of providing urban amenities in rural areas (PURA) is rooted in establishing connectivity. Comment.

    (Answer in 200 words)

    10
  15. 15.

    उन सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों को पहचानिए जो स्वास्थ्य से संबंधित हैं। इन्हें पूरा करने के लिए सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की सफलता की विवेचना कीजिए।

    Identify the Millennium Development Goals (MDGs) that are related to health. Discuss the success of the actions taken by the Government for achieving the same.

    (Answer in 200 words)

    10
  16. 16.

    यद्यपि अनेक लोक सेवा प्रदान करने वाले संगठनों ने नागरिकों के घोषणा-पत्र (चार्टर) बनाए हैं, पर दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता और नागरिकों के संतुष्टि स्तर में अनुकूल सुधार नहीं हुआ है। विश्लेषण कीजिए।

    Though Citizens' charters have been formulated by many public service delivery organizations, there is no corresponding improvement in the level of citizens' satisfaction and quality of services being provided. Analyse.

    (Answer in 200 words)

    10
  17. 17.

    ‘राष्ट्रीय लोकपाल कितना भी प्रबल क्यों न हो, सार्वजनिक मामलों में अनैतिकता की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता।’ विवेचना कीजिए।

    'A national Lokpal, however strong it may be, cannot resolve the problems of immorality in public affairs.' Discuss.

    (Answer in 200 words)

    10
  18. 18.

    वर्ष 2014 में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायक बल (ISAF) की अफगानिस्तान से प्रस्तावित वापसी क्षेत्र के देशों के लिए बड़े खतरे (सुरक्षा उलझनों) भरी है। इस तथ्य के आलोक में परीक्षण कीजिए कि भारत के सामने भरपूर चुनौतियाँ हैं तथा उसे अपने सामरिक हितों की रक्षा करने की आवश्यकता है।

    The proposed withdrawal of International Security Assistance Force (ISAF) from Afghanistan in 2014 is fraught with major security implications for the countries of the region. Examine in light of the fact that India is faced with a plethora of challenges and needs to safeguard its own strategic interests.

    (Answer in 200 words)

    10
  19. 19.

    ‘मोतीरों के हार’ (द स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स) से आप क्या समझते हैं? यह भारत को किस प्रकार प्रभावित करता है? इसका सामना करने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों की संक्षिप्त रूपरेखा दीजिए।

    What do you understand by 'The String of Pearls'? How does it impact India? Briefly outline the steps taken by India to counter this.

    (Answer in 200 words)

    10
  20. 20.

    हाल के कुछ वर्षों में भारत व जापान के मध्य आर्थिक संबंधों में विकास हुआ है पर अब भी वह उनकी संभाव्यता से बहुत कम है। उन नीतिगत बाधाओं (व्यवरोधों) को स्पष्ट कीजिए जिनके कारण यह विकास अवरुद्ध है।

    Economic ties between India and Japan while growing in the recent years are still far below their potential. Elucidate the policy constraints which are inhibiting this growth.

    (Answer in 200 words)

    10
  21. 21.

    बंगलादेश के ढाका में शाहबाग स्क्वायर में हुए विरोध प्रदर्शनों ने समाज में राष्ट्रवादी व इस्लामी शक्तियों के बीच मौलिक मतभेद उजागर किया है। भारत के लिए इसका क्या महत्व है?

    The protests in Shahbag Square in Dhaka in Bangladesh reveal a fundamental split in society between the nationalists and Islamic forces. What is its significance for India?

    (Answer in 200 words)

    10
  22. 22.

    मालदीव में पिछले दो वर्षों में हुई राजनीतिक घटनाओं की विवेचना कीजिए। यह बताइए कि क्या ये भारत के लिए चिंता का विषय हैं?

    Discuss the political developments in Maldives in the last two years. Should they be of any cause of concern to India?

    (Answer in 200 words)

    10
  23. 23.

    भारत-श्रीलंका संबंधों के संदर्भ में, विवेचना कीजिए कि किस प्रकार आंतरिक (घरेलू) कारक विदेश नीति को प्रभावित करते हैं।

    In respect of India-Sri Lanka relations, discuss how domestic factors influence foreign policy.

    (Answer in 200 words)

    10
  24. 24.

    गुजराल सिद्धान्त से क्या अभिप्राय है? क्या आज इसकी कोई प्रासंगिकता है? विवेचना कीजिए।

    What is meant by Gujral doctrine? Does it have any relevance today? Discuss.

    (Answer in 200 words)

    10
  25. 25.

    विश्व बैंक व अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, संयुक्त रूप से ब्रेटन वुड्स नाम से जानी जाने वाली संस्थाएँ, विश्व की आर्थिक व वित्तीय व्यवस्था की संरचना को सहारा देने वाले दो अन्तर-सरकारी स्तम्भ हैं। पृथक रूप में, विश्व बैंक व अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष दोनों की अनेक समान विशेषताएँ हैं, तथापि उनकी भूमिका, कार्य तथा अधिदेश स्पष्ट रूप से भिन्न हैं। व्याख्या कीजिए।

    The World Bank and the IMF, collectively known as the Bretton Woods Institutions, are the two inter-governmental pillars supporting the structure of the world's economic and financial order. Superficially, the World Bank and the IMF exhibit many common characteristics, yet their role, functions and mandate are distinctly different. Elucidate.

    (Answer in 200 words)

    10

Get your answers marked

Attempt these the way you would in the hall, then send the copy in. You can send one question or the whole paper — all 25 questions. One answer costs one evaluation credit, so a full paper costs 25.

1. Write and photograph

Answer by hand under exam conditions, then photograph each page — or upload a PDF.

2. We read your handwriting

A vision model transcribes every page in English or Hindi and shows you the text before marking, so a bad photo never becomes a bad score.

3. You get a marked copy

Marks against this paper's own scale, criterion by criterion, with what to fix and a model answer alongside.

Your first evaluation is free. Nothing is charged until the copy is submitted.

Source: UPSC CSE Mains 2013 — GS2 question paper (transcribed from scan)