UPPSC PCS Mains 2025General Studies Paper IV (Ethics)

20 questions · 200 marks · हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में · Ethics, Integrity & Aptitude

Every question from the UPPSC PCS Mains 2025 General Studies Paper IV (Ethics), transcribed from the commission's own paper in both Hindi and English and reproduced here with its printed marks and word limits. Conducted by the Uttar Pradesh Public Service Commission. Free to read. Attempt any question by hand and send the copy in to have it marked against this paper's own scale.

Time Allowed : Three Hours

Maximum Marks : 200

Question Paper Specific Instructions

  • (i) कुल 20 प्रश्न दिए गए हैं। खण्ड – अ में 10 प्रश्न लघु उत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 125 तथा खण्ड – ब में 10 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 200 निर्धारित है। प्रश्न हिन्दी और अँग्रेजी दोनों में छपे हैं।
  • (ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • (iii) प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
  • (iv) प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा को ध्यान में रखें।
  • (v) उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पुनः काट दें।
  • (i) There are 20 questions. Section – A consists of 10 short answer questions with word limit of 125 each and Section – B consists of 10 long answer questions with word limit of 200 each. The questions are printed both in Hindi and in English.
  • (ii) All questions are compulsory.
  • (iii) The number of marks carried by each question/part is indicated against it.
  • (iv) Keep the word limit indicated in the question in mind.
  • (v) Any page or portion of the page left blank in the answer booklet must be clearly struck off.

TVFS-56

Section A

  1. 1.

    मूल्य को परिभाषित करते हुए; मानवीय मूल्यों के विभेदक लक्षणों तथा इन मूल्यों के संवर्द्धन में परिवार की भूमिका की व्याख्या कीजिए।

    Defining value; explain the distinctive features of human values and the role of the family in inculcating these values.

    (Answer in 125 words)

    8
  2. 2.

    नैतिक एवं जन केंद्रित शासन के संदर्भ में चाणक्य के जीवन एवं विचारों की समकालीन प्रासंगिकता का मूल्यांकन कीजिए।

    Evaluate the contemporary relevance of Chanakya life and thoughts in the context of ethical and people centric governance.

    (Answer in 125 words)

    8
  3. 3.

    अरस्तू के सद्गुण सम्बन्धी विचारों एवं उनकी प्रशासनिक कार्यों में अनुप्रयुक्तता की विवेचना कीजिए।

    Discuss the Aristotelian view of virtues and its application in administrative affairs.

    (Answer in 125 words)

    8
  4. 4.

    एक लोक सेवक के जीवन में नैतिक उत्तरदायित्व और पदेन उत्तरदायित्व के बीच भेद की विवेचना कीजिए।

    Distinguish between moral responsibility and role (ex-officio) responsibility in the life of a public servant.

    (Answer in 125 words)

    8
  5. 5.

    साध्य एवं साधन सम्बन्धी गांधीवादी मत की लोक-निधि व्यवस्था के सन्दर्भ में वांछनीयता का आकलन आप कैसे करेंगे ? सटीक उदाहरण के साथ विवेचना कीजिए।

    How would you assess the desirability of Gandhian view regarding ends and means in the context of public fund management ? Discuss with suitable examples.

    (Answer in 125 words)

    8
  6. 6.

    कार्यस्थल पर कार्य निष्पादन सुधारने में स्वनियमन की भूमिका एवं उसके घटकों को स्पष्ट कीजिए।

    Write the role of self-regulation and its components in improving performance at workplace.

    (Answer in 125 words)

    8
  7. 7.

    "संवेगात्मक बुद्धि वह क्षमता है जिससे आपकी अपनी भावनाएँ आपके लिए कार्य करती है न कि विशेष में।" क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? विवेचना कीजिए।

    "Emotional intelligence is the ability to make your emotions work for you instead of against you." Do you agree with this statement ? Discuss.

    (Answer in 125 words)

    8
  8. 8.

    एक सार्वजनिक सूचना अभियान में लोक सेवकों द्वारा सामाजिक प्रभाव और अनुनय का नैतिक रूप से प्रयोग कैसे किया जा सकता है ? व्याख्या कीजिए ।

    How can social influence and persuasion be ethically employed in a public information campaign by the public servants ? Explain.

    (Answer in 125 words)

    8
  9. 9.

    साइबर अपराधों में सोशल मीडिया की बढ़ते उपयोग एवं भूमिका के सन्दर्भ में सामाजिक कौशल की भूमिका को विश्लेषित कीजिए ।

    Analyse the role of social skills in the context of increasing use and role of social media in cyber crimes.

    (Answer in 125 words)

    8
  10. 10.

    प्रशासन में प्रेरित अनुपालन की व्यावहारिक उपयोगिताओं की विवेचना कीजिए ।

    Discuss the practical utilities of induced compliance in administration.

    (Answer in 125 words)

    8

Section B

  1. 11.

    नैतिक प्रशासन और सुशासन के बीच स्पष्ट भेद कीजिए । इनमें से कौन-सा अधिक आवश्यक है ? व्याख्या कीजिये ।

    Clearly distinguish between ethical administration and good governance. Which one of these is more important ? Explain.

    (Answer in 200 words)

    12
  2. 12.

    डिजिटल शासन और बिग डेटा के युग में; सार्वजनिक अधिकारी एल्गोरिदम्स और स्वचालित निर्णय प्रणाली पर अत्यधिक निर्भर होते जा रहे हैं । एल्गोरिदमिक पक्षपात, अस्पष्टता और जवाबदेही के अभाव के उत्तरदायी उपयोग के लिए मार्गदर्शक सिद्धान्त सुझाइए तथा लोक प्रशासन में ऐसी प्रौद्योगिकियों में जुड़ी नैतिक जोखिमों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए ।

    In the age of digital governance and big-data; public officials rely increasingly on algorithms and automated decision-making systems. Critically examine the ethical risks involved in algorithmic bias, opacity and lack of accountability and suggest guiding principles for responsible use of such technologies in the public administration.

    (Answer in 200 words)

    12
  3. 13.

    नैतिक निर्णय लेने के महत्त्वपूर्ण कारकों की व्याख्या कीजिए। यदि नैतिक निर्णय, प्रशासनिक निर्णय के विरुद्ध हों, तो आप दोनों में समन्वय किस प्रकार करेंगे ? उदाहरण सहित विवेचना कीजिए।

    Explain the essential factors in ethical judgement. In case of ethical judgement being against the administrative decision, how would you harmonize them ? Discuss with example.

    (Answer in 200 words)

    12
  4. 14.

    क्या ''सूचना का अधिकार अधिनियम'' सुशासन के लिए नैतिक आधार हो सकता है ? यदि हाँ, तो क्या यह व्यक्तिगत निजता के संरक्षण को लेकर कोई नैतिक द्वंद्व पैदा करता है ? मूल्यांकन कीजिए।

    Can the "Right to Information(RTI) Act" be a moral basis for the good governance ? If so, does it create moral dilemma regarding the protection of individual privacy ? Evaluate.

    (Answer in 200 words)

    12
  5. 15.

    क्या केवल आचरण संहिता का पालन नैतिक शासन को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त है या नैतिक प्रशासन के लिए संहिताबद्ध नियमों से परे मूल्यों की आवश्यकता होती है ? समालोचनात्मक व्याख्या कीजिए।

    Is adherence to a code of conduct sufficient for ethical governance or does ethical governance require values beyond codified rules ? Explain critically.

    (Answer in 200 words)

    12
  6. 16.

    समाज के कमजोर वर्गों में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए लोक सेवकों में सहनशीलता और सहानुभूति का अनिवार्य गुण क्यों जरूरी है ? उपयुक्त तर्कों सहित उत्तर दीजिए।

    Why tolerance and sympathy is a necessary quality for civil servant to promote mental health among the weaker sections of the society ? Give answer with suitable argument.

    (Answer in 200 words)

    12
  7. 17.

    सामाजिक प्रभाव और समझाना-बुझाना ''स्वच्छ भारत अभियान'' की सफलता के लिए किस प्रकार योगदान कर सकता है ? अपना वस्तुनिष्ठ सुझाव दीजिए।

    How can social influence and persuasion contribute to the success of "Swachha Bharat Abhiyan" ? Give your objective suggestion.

    (Answer in 200 words)

    12
  8. 18.

    जीवन, कार्य, अन्य व्यक्तियों तथा समाज के प्रति हमारी अभिवृत्तियाँ सामान्यतः लेकिन अचेतन रूप से, परिवार एवं उस सामाजिक परिवेश के द्वारा निर्मित हो जाती है, जिसमें हम बड़े होते हैं। अचेतन रूप से अर्जित कुछ अभिवृत्तियों एवं मूल्य प्रायः आधुनिक लोकतांत्रिक एवं समतावादी समाज के नागरिकों के लिए अवांछनीय होते हैं। (अ) आज के शिक्षित भारतीयों में विद्यमान ऐसे अवांछनीय मूल्यों की विवेचना कीजिए। (ब) ऐसी अवांछनीय अभिवृत्तियों को कैसे परिवर्तित किया जा सकता है तथा लोक सेवों हेतु आवश्यक समझे जाने वाले सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों को आकांक्षी एवं कार्यरत लोक सेवकों में किस प्रकार संवर्धित किया जा सकता है ? विवेचना कीजिए।

    Our attitude towards life, work, other people and society are generally shaped unconsciously by family and social surroundings in which we grow up. Some of these unconsciously acquired attitudes and values are often undesirable in the citizens of a modern democratic and egalitarian society. (a) Discuss such undesirable values prevalent in today's educated Indians. (b) How can such undesirable attitudes be changed and socio-ethical values considered necessary in public services be cultivated in the aspiring and serving public servant ? Discuss.

    (Answer in 200 words)

    12
  9. 19.

    भारत में कारपोरेट शासन के संदर्भ में ''नैतिक ईमानदारी'' और ''पेशेवर दक्षता'' से आप क्या समझते हैं ? उपयुक्त उदाहरण देकर विवेचना कीजिए।

    What do you understand by "moral integrity" and "professional efficiency" in the context of corporate governance in India ? Discuss with suitable examples.

    (Answer in 200 words)

    12
  10. 20.

    आप एक जिले में उत्तरदायित्व पूर्ण पद पर कार्यरत हैं। एक दिन सुबह आपके 11 वर्ष के बेटे के स्कूल से फोन आया कि आपको प्रिंसिपल से मिलने आना है। आप स्कूल गये और अपने अपने बेटे को प्रिंसिपल के कार्यालय में देखा। प्रिंसिपल ने आपको सूचित किया कि जिस समय कक्षाएँ चल रही थीं, उस समय आपका बेटा निर्देश्य मैदान में घूमता पाया गया था। कक्षा शिक्षक आपको सूचित करते हैं कि आपका बेटा इधर अकेला पड़ गया है और कक्षा में पूछे गये प्रश्नों का उत्तर नहीं देता है; वह हाल ही में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ रहा है। आप अपने बेटे को स्कूल से ले आते हैं और शाम अपनी पत्नी के साथ बेटे के परिवर्तित व्यवहार के कारणों को जानने का प्रयास करते हैं। बार-बार मनाने के बाद आपके बेटे ने साझा किया कि कुछ बच्चे कक्षा में और छात्रों के व्हाटसएप ग्रुप में उसे बीना, मूर्ख और मेढक कहकर मजाक उड़ाते हैं। वह आपको कुछ बच्चों के नाम बताता है जो मुख्य दोषी हैं लेकिन आपसे मामले को शांत रहने देने का अनुरोध करता है।

    (200 शब्दों में उत्तर दीजिए)

    12

Get your answers marked

Attempt these the way you would in the hall, then send the copy in. You can send one question or the whole paper — all 20 questions. One answer costs one evaluation credit, so a full paper costs 20.

1. Write and photograph

Answer by hand under exam conditions, then photograph each page — or upload a PDF.

2. We read your handwriting

A vision model transcribes every page in English or Hindi and shows you the text before marking, so a bad photo never becomes a bad score.

3. You get a marked copy

Marks against this paper's own scale, criterion by criterion, with what to fix and a model answer alongside.

Your first evaluation is free. Nothing is charged until the copy is submitted.

Source: UPPSC PCS Mains 2025 — GS4 question paper (read from scan)