UPPSC PCS Mains 2019 — General Hindi
11 questions · 150 marks · केवल हिंदी में · General Hindi
Every question from the UPPSC PCS Mains 2019 General Hindi, transcribed from the commission's own paper in Hindi, the only language it is printed in, and reproduced here with its printed marks and word limits. Conducted by the Uttar Pradesh Public Service Commission. Free to read. Attempt any question by hand and send the copy in to have it marked against this paper's own scale.
Time Allowed : Three Hours
Maximum Marks : 150
Question Paper Specific Instructions
- निर्धारित समय : तीन घंटे
- [अधिकतम अंक: 150]
- Time Allowed : Three Hours]
- [Maximum Marks : 150]
- विशेष अनुदेशः
- (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- (ii) प्रत्येक प्रश्न के अंक प्रश्न के अंत में अंकित हैं।
- (iii) प्रश्न, प्रार्थना पत्र या किसी अन्य प्रश्न के उत्तर के साथ अपना अथवा अन्य किसी का नाम पता एवं अनुक्रमांक न लिखों आवश्यक होने पर क, ख, ग का उल्लेख कर सकते हैं।
GLPC-51/19
- 1.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िये और नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिये। जिस प्रकार साहित्य, धर्म और विज्ञान का लोक के व्यापक जीवन में प्रवेश आवश्यक है, उसी प्रकार जीवन के संस्कार और समाज की स्थिति के लिये कला की अनिवार्य आवश्यकता है। यदि कला कुछ सौन्दर्य-ग्रेमियों के लिये विलास या कुटीरल वृत्ति का साधन मात्र रहेगी, तो लोक की बड़ी हानि होगी। वस्तुतः कला जीवन के सुख और सुंदर पथ का विधान है, जिसके आश्रय में समग्र लोक अपनी उत्सवानुगामी और संस्कारक प्रवृत्तियों को तृप्त करता हुआ, उच्च म की शांति और समन्वय का अनुभव कर सकता है। मनुष्य अपने अंतिम कल्याण के लिये यह चाहता है कि जितना स्फूट जेड़ जगत उसके चारों ओर घिरा हुआ है, उसको सुंदर रूप में ढाल लो। स्फूट के ऊपर जो मानस और अध्यात्म जगत है उसको चरित्र और ज्ञान के द्वारा हम आकर्षक और सौन्दर्य युक्त बनाते हैं। इस द्विविध सौन्दर्य के बीच में ही जीवन पूरी तरह से रहने योग्य बनता है। जिस समय जीवन के चरित्र और मनोभाव हमारे चारों ओर विकसित होकर अपनी लहरियों से वातावरण को भर देते हैं और उनकी तरंगें हमारे अंतर्जगत को अह्लादित और प्रेरित करती हैं, उस समय यह अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि स्फूट पार्श्व वस्तुओं के जो अनगढ़ रूप हमें घेरे हुए हैं, वे भी कला के प्रभाव से द्रवित हो जाएँ और उनमें से रूप-सौन्दर्य और श्री के स्रोते फूट निकलें। कला का प्रत्येक उदाहरण जगमगाते दीपक कीतरह अपने चारों और प्रकाश की किरणें फेंकता रहता है। (क) प्रस्तुत गद्यांश का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिये। [5] (ख) जीवन किसी स्थिति में रहने योग्य बनता है? गद्यांश के आधार पर स्पष्ट कीजिये। [5] (ग) उपर्युक्त गद्यांश की रेखांकित पंक्तियों की व्याख्या कीजिये। [20]
30 - 2.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर निर्देशानुसार उत्तर लिखिये। जीवन को उसकी सम्प्राप्ति में सोचना और जीवन को एक खास इरादे से सोचना दो अलग तरह की तैयारियाँ हैं और इस माने में साहित्य जब भी राजनीति की तरह भाषा का एक तरफा या इकहरा प्रयोग करता है, वह अपनी मूल शक्ति को सीमित या कुंठित करता है। राजनीति के मुहावरे में बोलें समय हम एक ऐसे वर्ग की भाषा बोल रहे होते हैं जिसके लिये भाषा प्रमुख चीज नहीं है, वह भाषा का दूसरे या तीसरे दर्जे का इस्तेमाल है। वह एक खास मकसद तक पहुँचने का साधनमात्र है। उसे भाषा की सामर्थ्य, प्रामाणिकता या सचाई में उस तरह दिलचस्पी नहीं रहती जिस तरह साहित्य को। उसकी भाषा प्रचार-प्रमुख, रेटारिकल और नकली व्यक्तित्व की भाषा हो सकती है क्योंकि राजनीति के लिये भाषा एक व्यावहारिक और कामचलाऊ चीज है जबकि साहित्यकार के लिये भाषा उस जिन्दगी की सचाई का जीता-जागता हिस्सा है जिसे वह राजनीतिक, व्यावसायिक, व्यावहारिक या सवार्य की हिंसा, तोड़-फोड़ और प्रदूषण से चचाकरके उसकी मूल गरिमा और शक्ति में स्थापित या पुनः-स्थापित करना चाहता है। साहित्य का काम अपनी पहचान को राजनीति का भाषा में खो देना नहीं, बल्कि उस भाषा के छंद से अपने को लगभग बेगाना करके अकेला कर लेना है, एक सत् को तरह अकेला, कि राजनीति के लिये जरूरी हो जाए कि वह बार बार अपनी प्रामाणिकता और सचाई के लिये साहित्य से भाषा माँगे न कि साहित्य ही राजनीति की भाषा बनकर अपनी पहचान खो दे। (क) प्रस्तुत गद्यांश के लिये उचित शीर्षक दीजिये। [5] (ख) साहित्य की ओर राजनीति की भाषा में प्रमुख अंतर क्या है? स्पष्ट कीजिये। [5] (ग) उपर्युक्त गद्यांश का संक्षेपण कीजिये। [20]
30 - 3(क).
परिपत्र किसे कहते हैं? स्वास्थ्य विभाग, उ.प्र. के प्रमुख सचिव की ओर से प्रदेश के पर्ची जिलों के बच्चों को मस्तिष्क-ज्वर से बचाने के लिए उचित व्यवस्था हेतु परिपत्र तैयार कीजिये।
10 - 3(ख).
कार्यालय आदेश का परिचय दीजिये। गृह विभाग, उ.प्र. सरकार की ओर से जारी किसी कर्मचारी के स्थानांतरण संबंधी कार्यालयी आदेश का Prakaush तैयार कीजिये।
10 - 4.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिये। परिचित, आपत्ति, पूर्ण, धरती, प्रिय, जय, विहित, स्मरण, भय, शत्रु
10 - 5(क).
निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त उपसर्गों का निर्देश कीजिये। संगोष्ठी प्रलक्ष, पराक्रम, निर्वसन, निस्संदेह
5 - 5(ख).
निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त उपसर्गों का निर्देश कीजिये। शैव, नौलिमा, दाक्षिणात्यक, सुदृढ़वीर्य, वर्तमान
5 - 6.
निम्नलिखित वाक्यों या पदबंधों के लिये एक-एक शब्द लिखिये। (i) जो कुतज्ञ न हो। (ii) जो सूर्य न देखे ऐसी स्त्री। (iii) जो रूठियों में विश्वास करता हो। (iv) जो पुरा के योग्य हो। (v) जो देश से प्रेम करता हो।
10 - 7(क).
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिये। (i) राम घर जाती है। (ii) मैंने जाना है। (iii) मैंने आपके घर में रखी पुस्तक को देख ली। (iv) विद्यालय में सभी कक्षा के विद्यार्थी बुलाए गए हैं। (v) मनोज रोती है।
5 - 7(ख).
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी का संशोधन कीजिये। तिथापो, पूतो, मुंती, लिपी, नीती
5 - 8.
निम्नलिखित मुहावरों/लोकोक्तियों के अर्थ लिखिये और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिये। (i) यथा राजा तथा प्रजा (ii) अरहर की टटरी गुजराती ताला (iii) आ बैल मुझे मार (iv) नौ दो ग्यारह हो जाना (v) जैसा देश वैसा भेष (vi) दाल भात में मूसरचंद (vii) ऊँची दुकान फीके पकवान (viii) मन न माने तेरा मेहमान (ix) अंधेर नगरी चौपट राजा (x) असमान से मिरा खजूर में अटका।
30
Get your answers marked
Attempt these the way you would in the hall, then send the copy in. You can send one question or the whole paper — all 11 questions. One answer costs one evaluation credit, so a full paper costs 11.
1. Write and photograph
Answer by hand under exam conditions, then photograph each page — or upload a PDF.
2. We read your handwriting
A vision model transcribes every page in English or Hindi and shows you the text before marking, so a bad photo never becomes a bad score.
3. You get a marked copy
Marks against this paper's own scale, criterion by criterion, with what to fix and a model answer alongside.
Your first evaluation is free. Nothing is charged until the copy is submitted.
Source: UPPSC PCS Mains 2019 — HINDI question paper (read from scan)